AC Blast Mistakes: हाल ही में नोएडा की एक ऊंची इमारत की 10वीं मंजिल पर एयर कंडीशनर की इनडोर यूनिट में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई।

Advertisement

हालांकि, दमकलकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं, खासकर गर्मियों के महीनों में लू चलने के दौरान यह घटनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं।

Advertisement

अगर आप किसी फ्लैट में रहते हैं, तो आपको गर्मियों में एसी यूज करते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक छोटी सी गलती भी एसी ब्लास्ट का कारण बन सकती है।

1. एयर कंडीशनिंग का नियमित रखरखाव किया जाना चाहिए

अधिकांश ऊंची इमारतों में आग लगने की घटनाएं बिजली के उपकरणों, खास तौर पर एयर कंडीशनर के खराब रखरखाव के कारण होती हैं।

Advertisement

यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश आवासीय सोसाइटियों में गर्मियों के दौरान अधिक लोड की स्थिति होती है।

2. नियमित रूप से एसी का फायर ऑडिट किया जाना चाहिए

फायर ऑडिट एक सबसे सुरक्षित कदम है, लेकिन कभी-कभी लोगों को लगता है कि यह एक तरह का खर्चा है। इसके साथ ही एसी को लगातार कई घंटों के लिए नहीं चलाना चाहिए।

Advertisement

इससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। नियमित अंतराल पर एसी को बंद कर देना चाहिए।

3. वायरिंग का ध्यान रखें

कई बार वायर में शॉट-सर्किट होने की वजह से भी एसी में ब्लास्ट होने का डर रहता है। कोशिश करें कि खुद घर में एसी सेट करने की बजाय प्रशिक्षित मैकेनिक को बुला लें और वहीं अगर एसी पुराना है तो चालू करने से पहले एक बार चेक करवा लें।

Advertisement

एसी को खरीदते वक्त भी आपको अच्छा ब्रांड और स्टार रेटिंग देखकर एसी खरीदना चाहिए। एल्यूमिनियम की बजाय कॉपर कॉइल वाला एसी ज्यादा बेहतर मानी जाती है।

4. एसी के फिल्टर का भी रखें ध्यान

एसी के फिल्टर पर कई लोग ध्यान नहीं देते हैं। एसी फिल्टर पर अगर धूल की मोटी परत जम जाए तो इसे काम करने में बहुत मेहनत लगती है और इससे एसी ओवरहीट होता है। इसलिए यह जरूरी है कि एसी के फिल्टर को समय-समय पर क्लीन करते रहें।

Advertisement

स्प्लिट एसी का आउटडोर यूनिट छत या बालकनी रखते हैं लेकिन आउटडोर यूनिट से एयर ब्लॉक होती है तो ये तेजी से हीट हो सकता है।

इसलिए इसे स्प्रे वॉटर से समय-समय पर साफ कराते रहना चाहिए। इसी के साथ-साथ आपको आउटडोर यूनिट में लगे कंप्रेसर के लिए शेड जरूर तैयार करवाएं। ऐसा करने के साथ टेम्प्रेचर में 6 से 7 डिग्री का अंतर रहेगा और एसी ओवरहीट नहीं होगा।

इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी एसी को एक्सटेंशन बोर्ड या तार से कनेक्ट करके न चलाएं। इससे सर्किट पर लोड पर पड़ सकता है, और इससे ओवरहीट होकर शॉर्ट सर्किट या आग भी लग सकती है।