Aarti Drug Share Price: आज सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में सुस्ती के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई। बाजार के दोनों बेंचमार्क बिकवाली के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, भारत की जानी-मानी फार्मा कंपनी आरती ड्रग्स लिमिटेड ने जून 2025 तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किए हैं। आज गिरते हुए बाजार में आरती ड्रग्स के शेयर्स हरे निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Advertisement

इस तिमाही में आरती ड्रग्स ने मुनाफे और इनकम दोनों के मामले में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। साथ ही कंपनी ने आगे भविष्य के लिए भी अच्छा प्लान तैयार किया है, जिसमें नया प्लांट लगाने का फैसला शामिल है।

Advertisement

आज कंपनी के शेयरों की ऐसी चाल

सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को गिरते हुए बाजार में आरती ड्रग्स लिमिटेड के शेयर 0.43% तक तेजी के साथ 524 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 522 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 634 रुपए अगस्त 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 312 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 4,804.45 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 2 हफ्ते 9.39% का रिटर्न दिया है।

Advertisement

मुनाफे में जबरदस्त उछाल

इस साल की अप्रैल से जून तिमाही में आरती ड्रग्स का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 324.3 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 75.4% ज्यादा है। कंपनी के अनुसार, यह बढ़त प्रोडक्शन क्षमता, बेहतर ऑपरेशनल मैनेजमेंट और कस्टमर डिमांड को समय पर पूरा करने की वजह से आई है।

इस तगड़े मुनाफे ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत कर दिया है और शेयर बाजार में भी कंपनी के स्टॉक्स पर अच्छा असर पड़ सकता है।

Advertisement

रेवेन्यू में भी दिखी मजबूती

केवल मुनाफा ही नहीं बल्कि कंपनी की कुल आय (रेवेन्यू) भी तिमाही के दौरान अच्छी बढ़त के साथ 3,352.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। यह 19.4% की सालाना बढ़त है। इस आंकड़े से पता चलता है कि कंपनी का बिजनेस लगातार विस्तार कर रहा है और बाजार में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।

राजस्थान में खुलेगा नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

आरती ड्रग्स ने इस तिमाही में एक और बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अपने विस्तार की योजना के तहत राजस्थान के नाथद्वारा के पास नया प्लांट लगाने जा रही है। इस प्लांट की कुल लागत 195 करोड़ रुपए होगी।

Advertisement

यह प्लांट वाल पुट्टी (Wall Putty) के निर्माण के लिए होगा और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 0.6 मिलियन टन (MTPA) रखी जाएगी। इस यूनिट से कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ेगी और नए बाज़ारों में पहुंच बनाना आसान होगा।