Agriculture Budget 2025: देश में मिडिल क्लास का आम बजट संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं. इस बजट में किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत की है.

Advertisement

एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है. नई योजना में राज्यों के साथ साझेदारी की जाएगी. योजना में 100 जिले शामिल होंगे. 1.7 करोड़ किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. जरूरत पड़ने पर SNAPPY 1 कार्यक्रम राज्यों के साथ साझेदारी में कम कृषि उत्पादकता वाले 100 जिलों को शामिल करने की योजना है. मिशन का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में अवसर पैदा करना है, जिससे पलायन की जरूरत पड़े.