Gold Rate Today: सराफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव में हल्की गिरावट आई है क्योंकि निवेशक बड़ी खरीदारी से दूर रहते हुए नजर आ रहे हैं। सभी की नजर अमेरिका में बाद में जारी होने वाले रोजगार के आंकड़ों (payroll data) पर थी, जिससे यह संकेत मिल सकता है कि फेडरल रिजर्व आगे क्या कदम उठाएगा। सराफा बाजार में सोने का दाम आज कितना है, ये आप खरीदारी से पहले चेक कर सकते हैं।
आज 24 कैरेट सोने का दाम
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 440 रुपये चढ़कर 99,480 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 99,040 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 4,400 रुपये उछलकर 9,94,800 रुपये पर था। एक दिन पहले 9,90,400 रुपये पर था।
सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में 400 रुपये उछलकर 91,200 रुपये पर है। एक दिन पहले 90,800 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 4000 रुपये चढ़कर 9,12,000 रुपये पर है और एक दिन पहले यानी बुधवार को 9,08,000 रुपये पर थी।
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सोने के दाम में स्थिरता देखने को मिली क्योंकि निवेशक एक तरफ अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फेडरल रिजर्व की भविष्य की नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं। सोने की कीमत मामूली बढ़त के साथ लगभग 3,347 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले दो कारोबारी सेशन में सोने में करीब 2% की तेजी देखने को मिली थी।
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहु-अरब डॉलर के टैक्स बिल को मंगलवार को मंजूरी दे दी, जिससे अगले 10 वर्षों में अमेरिका का घाटा 3.3 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है। अब यह बिल हाउस में जाएगा। अगर वहां भी इसे मंजूरी मिलती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने की ओर रुख कर सकते हैं।
साथ ही, निवेशक जून महीने के अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर भी नजर बनाए हुए हैं, जो गुरुवार को आने वाले हैं। इन आंकड़ों में रोजगार ग्रोथ धीमी रहने और बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी दिखने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो फेडरल रिजर्व पर ब्याज दर में कटौती का दबाव बढ़ सकता है।
हालांकि, मंगलवार को जारी हुए मजबूत जॉब ओपनिंग आंकड़ों ने जुलाई में ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को थोड़ा कम कर दिया। कम ब्याज दरें आमतौर पर बिना ब्याज वाले सोने के लिए फायदेमंद रहती हैं।
इसके अलावा, जियोपॉलिटिकल टेंशन और ट्रेड वॉर को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के चलते भी सोने की मांग को सहारा मिला है। केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी और सोने से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में निवेश बढ़ने से भी सोने की कीमत को मजबूती मिली है।
वहीं, अमेरिका और वियतनाम के बीच व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप के बयान के बाद निवेशक अमेरिकी ट्रेड वार्ता पर भी नजर रखे हुए हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह 9 जुलाई से लागू होने वाले टैरिफ बढ़ोतरी की समयसीमा को फिलहाल टालने का कोई इरादा नहीं रखते। बावजूद इसके, बाजार में अब व्यापारी ट्रंप की नीतियों को लेकर पहले की तुलना में कम चिंतित नजर आ रहे हैं क्योंकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था अभी भी कुल मिलाकर मजबूत बनी हुई है।
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट दाम
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट दाम आज गुरुवार को 330 रुपये उछलकर 74,620 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 74,290 रुपये पर सोने की कीमत थी। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 3300 रुपये उछलकर 7,46,200 रुपये पर आ गया है। बुधवार को 7,42,900 रुपये पर था।
आज चांदी का ये है रेट
चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का भाव 100 रुपये चढ़कर 11,100 रुपये पर आ गया है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये चढ़कर 1,11,000 रुपये पर है। एक दिन पहले चांदी के रेट में बदलाव नहीं हुए थे। बुधवार को चांदी का दाम 1,10,000 रुपये पर था।
More Articles
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?