Stocks To Watch Today: आज टाइटन कंपनी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स, टीसीएस, टीवीएस मोटर आदि स्टॉक्स फोकस में रहने की संभावना है। आप इन शेयर में आज पैनी नजर रख सकते है।

Advertisement

टाइटन कंपनी

शुक्रवार को टाइटन ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही के लिए उसके स्टैंडअलोन राजस्व में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। उस दौरान ग्रुप की रिटेल उपस्थिति 81 दुकानों तक बढ़ गई, जिससे कुल दुकानें 2 हजार 859 हो गईं।

Advertisement

इसके आभूषण सेक्शन ने राजस्व में 19 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और 39 स्टोर खोले, जिससे कुल संख्या बढ़कर 598 हो गई। वॉचेस और वेयरेबल्स डिवीजन का घरेलू कारोबार 32 फीसदी बढ़ गया। वही, अगर हम फ्रेगरेंस और फैशन एसेसरीज की बात करें तो इसमें वार्षिक आधार पर 4 फीसदी की वृद्धि देखी गई।

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से सांगोद ट्रांसमिशन सर्विस लिमिटेड में 100 फीसदी शेयरधारिता हासिल की।

Advertisement

प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स

रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली छमाही में 11 हजार 7 करोड़ 30 लाख रु की बिक्री के साथ एक रिकॉर्ड बनाया, जो वार्षिक आधार पर 69 फीसदी की बेहद महत्वपूर्ण वृद्धि है। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए प्रेस्टीज एस्टेट्स ने 7 हजार 92 करोड़ 6 लाख रु के राजस्व की घोषणा की, जो वार्षिक आधार पर 102 फीसदी की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्शाता है।

Advertisement

टीसीएस

टीसीएस 9 से 13 अक्टूबर के कारोबार सप्ताह के दौरान फोकस में रहेगी। क्योंकि 11 अक्टूबर को टाटा ग्रुप समर्थित प्रमुख कंपनी अपने क्यू2 फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने वाली है। इसके अलावा टीसीएस लाभांश और शेयर बायबैक की घोषणा करेगी।

टीवीएस मोटर

टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को पहले पहले इलेक्ट्रिक वाहन सीई 02 का निर्माण शुरू किया, उसने जिसे जर्मनी में बीएमडब्ल्यू ग्रुप की मोटरसाइकिल कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटरराड के साथ को-डेवलप्ड और प्रोड्यूस किया।

Advertisement

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज

एनर्जी एक्सचेंज आईईएक्स ने शुक्रवार को एनवायरो इनेबलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना की घोषणा की।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।