Stocks To Watch: आज यानी मंगलवार 10 अक्टूबर 2023 को टीसीएस, ट्रेंट, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और केनरा बैंक आदि के शेयर खबरों और बिजनेस अपडेट्स की वजह से फोकस में रहगें।
अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन
अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि वह जमीन पर कार्रवाई की बारीकी से निगरानी कर रही है। जो साउथ इजराइल में केंद्रित है, जबकि हाइफा बंदरगाह उत्तर में स्थित है।
उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप की कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एपीएसईजेड की संख्या में हाइफा का कुल योगदान कुल कार्गो मात्रा के 3 फीसदी पर अपेक्षाकृत छोटा है।
पेटीएम
वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड जो पेटीएम ब्रांड को नियंत्रित करने वाली कंपनी है इस कंपनी ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड व्यापारियों को नेटवर्क पर वैकल्पिक आईडी के आधार पर गेस्ट चैक आउट सॉल्यूशन प्रदान करने वाली इंडस्ट्री में पहली बन गई है।
ये ग्राहकों को सेंसेटिव कार्ड डिटेल के सेव किए बिना ई-कॉमर्स या वेबसाइट पर गेस्ट के रूप में चेक आउट करते वक्त खरीदारी पूरी करने में सक्षम बनाता है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह सॉल्यूशन आरबीआई के दिशानिर्देशों को पूरा करता है।
केनरा बैंक
केनरा बैंक के चीफ जनरल मैनेजर भावेंद्र कुमार को केंद्र सरकार ने 3 वर्ष की अवधि के लिए केनरा बैंक का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।
टीसीएस
नेट जीरो कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए टीसीएस को एवरेस्ट समूह के पीक मैट्रिक्स में अग्रणी के रूप में मान्यता दी गई है।
ट्रेंट
वेस्टसाइड ने फैमस डिजाइन टीम साक्षा और किन्नी के साथ पार्टनरशिप में एक यूनिक होम डेकोर कलेक्शन लॉन्च किया। यह पार्टनरशिप वेस्टसाइड की ट्रेंडसेटिंग की असाधारण 25-वर्षीय विरासत का सम्मान करती है।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स
बजाज इलेक्ट्रिकल्स को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 97 करोड़ 65 लाख रु का सर्विस कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया गया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत