Stocks To Watch Today : बजाज इलेक्ट्रिकल्स को सर्विस कॉन्ट्रैक्ट सप्लाई करने के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 564 करोड़ 20 लाख रु का ऑर्डर मिला है। जिसके चलने आज इस शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही खबरों के दम पर और बिजनेस अपडेट्स के चलते टाटा मोटर्स की दो कंपनियों टाटा मोटर्स, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स और एवेन्यू सुपरमार्ट्स आदि कंपनियों में एक्शन देखने को मिल सकता है।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स ने टाटा टेक में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी 1 हजार 613.7 करोड़ रु में बेचने के लिए कुछ निवेशकों के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। इस कंपनी में टीपीजी राइस क्लाइमेट 9 फीसदी हिस्सा खरीद रही है। जबकि बाकी बचे 0.9 फीसदी हिस्स रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन खरीद रही है।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स
बजाज इलेक्ट्रिकल्स को सर्विस कॉन्ट्रैक्ट सप्लाई करने के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 564 करोड़ 20 लाख रु का ऑर्डर मिला है।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स
एवेन्यू सुपरमार्ट्स का सितंबर तिमाही में मुनाफा वार्षिक आधार पर 9.2 फीसदी घटकर 623 करोड़ रु रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कम मार्जिन के कारण और ऊंचे बेस के काण मुनाफे में कमी देखने को मिल रही है। वाईओवाई आधार पर कंपनी की आय 18.67 फीसदी घाटी है और यह आय घटकर 12 हजार 624 करोड़ रुपए रही।
टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स
टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स का घाटा सितंबर तिमाही में एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 333 करोड़ 40 लाख रु के मुकाबले घटकर 135 करोड़ 8 लाख रुपए रहा। जबकि, आय भी वार्षिक आधार पर 9.4 फीसदी घटकर 1 हजार 734 करोड़ रुपए पर रही।
डे्टा कॉर्पोरेशन
सब्सिडियरी डेल्टाटेक गेमिंग को जीएसटी विभाग से 6 हजार 236.81 करोड़ रु का टैक्स नोटिस मिला है।
डालमिया भारत
सीमेंट कंपनी का सितंबर तिमाही में मुनाफा वार्षिक आधार पर 121.4 फीसदी बढ़कर 124 करोड़ रु रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पावर और फ्यूल खर्च कम रहने के कारण कंपनी के मुनाफे में इजाफा देखने को मिला है।
कंपनी की ऑपरेशन से आय में वार्षिक आधार पर 6 फीसदी का इजाफा हआ है और आय बढ़कर 3 हजार 149 करोड़ रु रहा। वही, सीमेंट वॉल्यूम की बात करें तो फिर यह 6.6 फीसदी बढ़कर 62 लाख टन रहा।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: कमाल का शेयर: 3 साल में दिया 900 फीसदी से अधिक रिटर्न, जानिए नाम
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत