Aaj Ka Share Market: 31 अक्टूबर 2023 को एल एंड टी, मुथूट कैपिटल सर्विसेज, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, कोलगेट-पामोलिव (भारत), डीएलएफ, भारती एयरटेल आदि कंपनी के शेयर में खबरों और उनके बिजनेस अपडेट्स के वजह से एक्शन देखने को मिल सकता है।
एल एंड टी
एल एंड टी ने सोमवार को ऐलान किया कि उसे 2 हजार 500 से 5 हजार करोड़ रु के बीच का नया ऑर्डर मिला है।
मुथूट कैपिटल सर्विसेज
सोमवार को कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 83 करोड़ 21 लाख रु रहा।
गोकलदास एक्सपोर्ट्स
सोमवार को गोकलदास एक्सपोर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि तिमाही के लिए उसका समेकित राजस्व 509 करोड़ रु रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 576.3 करोड़ रु था।
कोलगेट-पामोलिव (भारत)
सोमवार को कंपनी को आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर प्राधिकरण से 170 करोड़ रु की आयकर देनदारी का हस्तांतरण मूल्य निर्धारण आदेश प्राप्त हुआ।
ट्रांसफर प्राइसिंग कंसर्न्स संबंधी परेशानियों पर समायोजन आयकर प्राधिकरण के स्थानांतरण मूल्य निर्धारण आदेश द्वारा किया गया है। कंपनी डिस्पुट रेजोल्यूशन पैनल में एप्लीकेशन समिट करने से पहले ड्राफ्ट मूल्यांकन प्रक्रियाओं के नतीजे की प्रतीक्षा कर रही है।
डीएलएफ
सोमवार को कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 1 हजार 476 करोड़ रु का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया। सितंबर तिमाही में कंपनी का सकल मार्जिन 57 फीसदी रहा।
कंपनी ने तिमाही के दौरान 591 करोड़ रु का ईबीआईटीडीए दर्ज किया, जबकि इसका नेट प्रॉफिट 629 करोड़ रु तक पहुंच गया, जो वार्षिक आधार पर 29 फीसदी अधिक है।
भारती एयरटेल
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने सितंबर 2023 तिमाही के रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें