Aaj Ka Share Market: आज यानी 2 नवंबर 2023 को हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, जेके टायर और टाटा स्टील आदि कंपनियों के शेयर नतीजों और उनके बिजनेस अपडेट्स के चलते फोकस में रह सकते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प
बुधवार को हीरो मोटोकॉर्प ने अपने चालू फाइनेंशियल ईयर के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी दर दिए है मार्जिन बढ़ने के वजह से कंपनी के मुनाफे में 47 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 716 करोड़ 10 लाख रु से बढ़कर 1 हजार 53 करोड़ 80 लाख रु हो गया।
तिमाही के दौरान कंपनी की आय में 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 9 हजार 75 करोड़ 40 लाख रु से बढ़कर 9 हजार 445 करोड़ 40 लाख रु हो गई है। इस तिमाही में कंपनी का मार्जिन 11.4 फीसदी से बढ़कर 14.1 फीसदी हो गया है।
बजाज ऑटो
कंपनी ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष अक्टूबर में उसकी कुल बिक्री वार्षिक आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 4 लाख 71 हजार 188 गाडियां हो गई। अक्टूबर 2022 में कंपनी ने कुल 3 लाख 95 हजार 238 गाड़ियों की बिक्री की थी।
एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने डीलरों को कंपनी की कुल डिलीवरी 36 फीसदी बढ़ी है और यह बढ़कर 3 लाख 29 हजार 619 गाड़ियां हो है। जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 2 लाख 42 हजार 917 गाड़ियां डिस्पैच की थी।
कंपनी को तरफ से कहा गया है कि यह उसकी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक थोक बिक्री थी।
जेके टायर
जेके टायर का मुनाफा पिछले वर्ष के मुकाबले 51 करोड़ रु से बढ़कर 242 करोड़ रु पर पहुंच गया। वही, रेवेन्यू की बात करें तो फिर यह 3.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3 हजार 897 करोड़ रु पर रही है। वही, एबिटडा में भी 98 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। मार्जिन 15.1 फीसदी के स्तर पर रहे हैं जो कि एक साल पहले 7.9 फीसदी पर थे।
त्रिवेणी टरबाइन
त्रिवेणी टरबाइन का मुनाफा पिछले वर्ष के मुकाबले 38.2 प्रतिशत बढ़कर 64 करोड़ रु पर पहुंच गया है। वहीं आय 32.4 प्रतिशत बढ़ी है।
टाटा स्टील
टाटा स्टील ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है टाटा स्टील ने मार्केट और इनवेस्टर्स को निराश कर दिया है।
सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 7 फीसदी घटी है। ये 59 हजार 877 करोड़ 50 लाख रु से घट कर 55 हजार 682 करोड़ रु पर आ गई है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें