Aaj Ka Share Market: आज एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, अरबिंदो फार्मा, केईसी इंटरनेशनल आदि के स्टॉक्स में खबरों और नतीजों का असर के वजह से एक्शन देखने को मिल सकता है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीजीसी बैंक के चालू वित्तीय वर्ष के दूसरी तिमाही के नतीजे मिले जुले रहे है। सितंबर तिमाही में बैंक का ब्याज से से 27 हजार 385 करोड़ रु रहा। जबकि मुनाफा की बात करें तो फिर यह 15 हजार 976 करोड़ रु रहा। ब्याज मार्जिन 3.4 फीसदी रही।
दूसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए का आंकड़ा 1.34 फीसदी पर और नेट एनपीए 0.35 फीसदी के स्तर पर रहा। बैंक का कोर इंटरेस्ट मार्जिन 3.65 फीसदी पर रहा। प्रो-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 22 हजार 694 करोड़ रुपए रहे।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मुनाफा वार्षिक आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 423.6 करोड़ रुपए रहा। जबकि आय 45.5 फीसदी बढ़कर 1 हजार 249 करोड़ रु रही।
जबकि अगर हम एबिटा की बात करें तो फिर यह 54.8 फीसदी की बढ़त के साथ 810.1 करोड़ रुपए रहा। जबकि मार्जिन 61 फीसदी से बढ़कर 64.9 फीसदी पर रहा।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज
दूसरी तिमाही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा बढ़ा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 332 करोड़ रु से बढ़कतर 668.2 करोड़ रु रहा। जबकि, आय भी 414 करोड़ रु से 46.9 फीसदी बढ़कर 608 करोड़ रु रहा।
अरबिंदो फार्मा
विशाखापट्टनम में सब्सिडियरी ने नया प्लांट शुरु किया है। नए प्लांट से इंजेक्टेबल प्रोडक्ट मैन्युफैक्चर होंगे।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राइट्स इश्यू के माध्यम से कंपनी 4 हजार करोड़ रु जुटाएगी। बोर्ड से इसके लिए मंजूरी मिल गई है।
डेटा पैटर्न
इन स्पेस के साथ कंपनी ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करार किया।
केईसी इंटरनेशनल
केईसी इंटरनेशनल को 1 हजार 315 करोड़ रु के नए ऑर्डर मिले है। यह ऑर्डर कंपनी को भारत, मिडिल-ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और यूएस से ऑर्डर मिले हैं। भारत में 765 केवी के ट्रांसमिशन लाइन के लिए ऑर्डर मिला है।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: खाली पड़ी जमीन कराएगी मोटी कमाई, जानिए कैसे
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें