Aaj Ka Share Market: भारतीय स्टेट बैंक, वेदांता, बैंक ऑफ इंडिया और डिलीवरी सहित इन कंपनियों के शेयर आज उनके नतीजे और बिजनेस अपडेट्स के चलते फोकस में रह सकते हैं।

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक

शनिवार को बैंक ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं बैंक का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में वार्षिक आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 14 हजार 330 करोड़ रु पर पहुंच गया।

Advertisement

इस दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम वार्षिक आधार पर 12.3 फीसदी बढ़कर 39 हजार 500 करोड़ रु रही। सितंबर 2023 तिमाही में बैंक की कुल आय वार्षिक आधार पर 26.4
फीसदी बढ़ी है और यह 1 लाख 12 हजार करोड़ रु पर पहुंच गई।

दूसरी तिमाही में एसबीआई का ऑपरेटिंग प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 8.07 फीसदी घटा है और डॉमेस्टिक नेट इंट्रेस्ट मार्जिन वार्षिक आधार पर 12 बेसिस पॉइंट घटकर 3.43 फीसदी पर आ गया। तिमाही के दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो 0.97 फीसदी घटकर 2.55 फीसदी पर आ गया।

Advertisement

वेदांता

शनिवार को कंपनी ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। कंपनी को दूसरी तिमाही में 915 करोड़ रु का नेट लॉस हुआ है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कम्पनी ने 2 हजार 690 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट कमाया था।

शनिवार को कंपनी ने बताया कि नई कर दर अपनाने से एकमुश्त भारी खर्चा आने से यह घाटा हुआ। दूसरी तिमाही में रेवेन्यू भी मामूली 6.4 प्रतिशत बढ़कर 38 हजार 546 करोड़ रु हो गया।

Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया

जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 52 फीसदी बढ़कर 1 हजार 458.43 करोड़ रु हो गया है। पब्लिक सेक्टर बैंक ने एक वर्ष पहले की समान अवधि में 960 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट कमाया था।

जेके सीमेंट लिमिटेड

शनिवार को जेके सीमेंट लिमिटेड ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसका कंसोलिडेटेड मुनाफा 62.18 प्रतिशत बढ़ा हैं और यह बढ़कर 178.47 करोड़ रु हो गया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले इसी तिमाही में 110.04 करोड़ रु था।

Advertisement

डिलीवरी

कंपनी का दूसरी तिमाही में नेट घाटा 50 फीसदी से भी अधिक घटकर 103 करोड़ रु रह गया। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 8 फीसदी की वृद्धि हुई। यह 1 हजार 941.7 करोड़ रु हो गया। कंपनी का पिछले वर्ष की समान तिमाही में घाटा 254 करोड़ रु का रहा था और रेवेन्यू 1 हजार 796 करोड़ रु था।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: LIC Saral Pension Yojana: एक बार निवेश पर मिलेगी जीवन भर पेंशन, जानिए योजना