Aaj Ka Share Market: आज यानी सोमवार 30 अक्टूबर 2023 को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, पैनेसिया बायोटेक, यस बैंक, शाल्बी आदि के शेयर में खबरों और उनके बिजनेस अपडेटस् के आधार पर एक्शन देखने को मिल सकता है।

Advertisement

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 751 करोड़ रु हो गया है। वही, कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 38 फीसदी उछला है और यह 1 हजार 456 करोड़ रु में पहुंच गया।

Advertisement

एनआईआई में 32 फीसदी का उछाल आया है और यह 3 हजार 950 करोड़ रु हो गया है। खुदरा डिपॉजिट में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मुताबिक, सितंबर तिमाही में उसका प्री प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग वार्षिक आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 648 करोड़ रु हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 499 करोड़ रु था।

Advertisement

दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 402 करोड़ रु हो गया, यह मुनाफा पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 343 करोड़ रु था।

पैनेसिया बायोटेक

पैनेसिया बायोटेक ने कनाडा के बजाए में अब्राक्सने जेनेरिक लॉन्च की है। जबकि, ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में दावा का उपयोग होगा। एपोटेक्स के साथ मिलकर दवा लॉन्च की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दवा का मार्केट साइज 26.4 मिलियन डॉलर है।

Advertisement

यस बैंक

यस बैंक ने 28 नवंबर 2022 को जे.सी. फ्लावर्स रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी का 9.9 फीसदी अधिग्रहण किया। कुछ कॉर्पोरेट्स कार्यवाइयों के आधार पर जे.सी. फ्लावर्स रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में बैंक की हिस्सेदारी घटकर 5.01 फीसदी पर आ गई थी लेकिन अतिरिक्त शेयरों की खरीददारी से इस कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी पुराने स्तर पर पहुंच गई है।

Advertisement

शाल्बी

शाल्बी को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 238 करोड़ रु राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राजस्व पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 17.9 फीसदी अधिक है।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए वेदांता ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल की सफलता की कहानी