Aaj ka share market: बजाज ऑटो का चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा वार्षिक आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 1 हजार 836.1 करोड़ रु रहा। जिस वजह से आज कंपनी के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही ओरेकल फाइनेंस, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, पावर मेक, वेलस्पन कॉर्पोरेशन, अल्किल एमिंस के शेयर में भी एक्शन देखने को मिल सकता है।
बजाज ऑटो
चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा वार्षिक आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 1 हजार 836.1 करोड़ रु रहा। कंपनी की स्टैंडअलोन आय भी इस दौरान 5.6 फीसदी बढ़ी और यह बढ़कर 19 हजार 777.27 करोड़ रु रही।
एबिटडा 21.3 फीसदी की तेजी के साथ 2,132.8 करोड़ रुपए रहा। कंपनी की मार्जिन भी 19.8 फीसदी रही। इस बार बोर्ड ने डिविडेंड डिस्ट्रीब्युशन पॉलिसी में बदलाव किया है।
विप्रो
कंपनी की डॉलर आय सितंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 2.3 फीसदी घटी है और यह 2,713.3 मिलियन डॉलर रही। आईटी सर्विसेज की आय 1.6 फीसदी घटकर 22,395.8 करोड़ डॉलर है।
आईटी एबिट 1.3 फीसदी घटकर 3,606 करोड़ रुपए रहा। आईटी एबिट मार्जिन 16.1 फीसदी रही।
वही, सीसी रेवेन्यू ग्रोथ की बात करें तो फिर यह -2.8 फीसदी के मुकाबले -2 फीसदी पर रही।
ओरेकल फाइनेंस
कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में वार्षिक आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 417.4 करोड़ रुपए रहा। जबकि कम्पनी की आय में इस दौरान 5 फीसदी बढ़ी और यह बढ़कर 1,444.4 करोड़ रुपए रहा।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कंपनी के स्टॉक एफ एंड ओ से बाहर होंगे। ये कंपनी वायदा मार्केट से बाहर होगी।
पावर मेक
बोर्ड ने क्यूआईपी के माध्यम से फंड को जुटाने को मंजूरी दे दी है। क्यूआईपी के माध्यम से कंपनी 4,085.4 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर फंड जुटाएगी।
वेलस्पन कॉर्पोरेशन
मिडिल ईस्ट से कंपनी को 61 हजार एमटी बेयर पाइप, बेंड्स का ऑर्डर मिला है। ये प्रोडक्ट कंपनी की अंजार यूनिट से सप्लाइ होंगे।
अल्किल एमिंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि कुरकुंभ के नए प्लांट से उत्पादन शुरू हो चुका है। नए प्लांट से इथाइल एमाइन की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: चंदन की है काफी अधिक डिमांड, इसका बिजनेस बनाएगा अमीर
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें