Aaj Ka Share Market : आज यानी शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को टीवीएस मोटर कंपनी, ब्रिगेड इंटरप्राइजेज, रामकृष्ण फोर्जिंग्स, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, आईडीबीआई बैंक, शिल्पा मेडिकेयर, डेल्हीवरी कंपनी के शेयरों में खबरों और उनके बिजनेस अपडेट्स के चलते एक्शन देखने को मिल सकता हैं। आज इन कंपनियों के शेयर में पैनी नजर रखा जा सकता हैं।

Advertisement

टीवीएस मोटर कंपनी

गुरुवार को को टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोपीय मार्केट में अपनी शुरुआत की घोषणा करते हुए 100 वर्ष पुरानी कंपनी और ऑटो मोबाइल वितरण में एक प्रसिद्ध ब्रांड एमिल फ्रे के साथ एक इंपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Advertisement

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, एमिल फ्रे के बाइड डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और यूरोपीय मार्केट की डिप जानकारी की सहायता से टीवीएस मोटर कंपनी इस रिश्ते के साथ दुनिया भर में विस्तार के अपने टारगेट की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है।

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज

ब्रिगेड ग्रुप और कृष्णा प्रिया एस्टेट्स प्रा. लिमिटेड और माइक्रो लैब्स लिमिटेड ने बेंगलुरु में करीब 2 मिलियन वर्ग फुट आवास के विकास के लिए एक संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका सकल विकास मूल्य 2 हजार 100 करोड़ रु है।

Advertisement

नार्थ बेंगलुरु के येलहंका में 14 एकड़ पर स्थित, जेडीए शहर में ब्रिगेड ग्रुप की आवासीय संपत्तियों का विस्तार करेगा। ब्रिगेड ग्रुप के पास हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में करीब 13 मिलियन वर्ग फुट की एक बड़ी पाइपलाइन है, जिसमें से 11 मिलियन वर्ग फुट आवासीय परियोजनाओं के लिए आवंटित किया गया है।

रामकृष्ण फोर्जिंग्स

गुरुवार को कंपनी ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरकेएफएल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी में राइट्स इश्यू के जरिए से 10 करोड़ रुपये की राशि के लिए 1 करोड़ इक्विटी शेयरों की सदस्यता के जरिए से अतिरिक्त निवेश किया है।

Advertisement

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर

जेएसडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी ने 4 हजार 119 करोड़ रु की अनुमानित लागत पर सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर कर्नाटक के केनी में सभी मौसम के लिए, गहरे पानी, ग्रीन फील्ड बंदरगाह विकसित करने का ऑर्डर जीता है। बंदरगाह की प्रारंभिक क्षमता की बात करें तो फिर इसकी प्रारंभिक क्षमता प्रति वर्ष 30 मिलियन टन होगी।

आईडीबीआई बैंक

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहिन कांता पांडे की तरफ से कहा गया है कि बैंक के विनिवेश में समय लग सकता हैं।

Advertisement

शिल्पा मेडिकेयर

श्रावती एडवांस प्रोसेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए शिल्पा मेडिकेयर ने ऐश इंग्रीडिएंट्स इंक के साथ एक शेयर सदस्यता और शेयर होल्डर समझौता किया है।

डेल्हीवरी

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, आज सॉफ्ट बैंक ब्लॉक डील के माध्यम से लॉजिस्टिक्स कंपनी में करीब 31 मिलियन यानी 4 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 150 मिलियन डॉलर में बेच सकता है।

Advertisement

डीसीएक्स सिस्टम

बोर्ड की तरफ से कई उपकरणों के जरिए 500 करोड़ रु तक जुटाने की मंजूरी दे दी है।

एक्सिटा कॉटन

निदेशक मंडल गुरुवार, 23 नवंबर 2023 को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव की सिफारिश और अनुमोदन के लिए बैठक करेगा।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें: TCS buyback: रिकॉर्ड डेट हुई फिक्स, जानिए डिटेल