Aaj Ka Share Market: आज खबरों और बिजनेस अपडेट्स के चलते भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, सोमानी सिरेमिक, एचडीएफसी बैंक और एसबीसी एक्सपोर्टस् के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता हैं।
भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के केंद्रीय बोर्ड (ईसीसीबी) की कार्यकारी समिति ने एसबीआई द्वारा एसबीआईपीएफपीएल में एसबीआईकैप्स की 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन गुजरात में इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है।
सोमानी सिरेमिक
बायबैक के लिए सोमानी सिरेमिक ने शेयर रिकॉर्ड तिथि 15 दिसंबर, 2023 (शुक्रवार) तय की है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में शशिधर जगदीशन की फिर से नियुक्ति और बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में वी श्रीनिवास रंगन की नियुक्ति के लिए शेयर होल्डर्स से मंजूरी मांगी है।
एसबीसी एक्सपोर्टस्
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।
पतंजलि फूड
कंपनी का मसाला बिजनेस में 1 हजार करोड़ रु की बिक्री का टारगेट है। कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक की तरफ से कहा गया है कि कंपनी खाद्य तेल और बिस्कुट कारोबार का निर्माण करना चाह रही है।
अडानी ग्रीन एनर्जी
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने जाने-माने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक ग्रुप के समर्थन से, अपने कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क को 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के लिए 1.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर की फॉलो-ऑन फंडिंग की घोषणा की।
जी लर्न
एक्सिस बैंक ने जी लर्न की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डिजिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रोसेस शुरू की है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: लहसुन की खेती कराएगी तगड़ी कमाई, ऐसे करें शुरू
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत