Weather today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि महाराष्ट्र और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। साथ ही कहा कि अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे देश में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 9 जुलाई से महाराष्ट्र में बारिश धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर
दिल्ली और गुरुग्राम में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित रहा। पूरे NCR में जगह-जगह भारी जलजमाव और ट्रैफिक जाम की खबरें हैं। हालात सामान्य करने के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के कारण नरसिंहपुर के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) का मुख्य कैरिजवे धंस गया, जिससे दो लेन बंद करने पड़े।
अल नीनो का बारिश पर असर शायद न पड़े
केंद्र सरकार ने कहा कि देश में बारिश की कमी घटकर 12 प्रतिशत रह गई है, क्योंकि जुलाई के पहले हफ्ते में मॉनसून की गतिविधि सामान्य से ज्यादा रही। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने यह भी कहा कि अल नीनो वाले साल में जरूरी नहीं कि बारिश सामान्य से कम ही हो। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, खरीफ सीजन की प्रगति का जायजा लेने और अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टर पर अल नीनो के संभावित असर को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग हुई।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ट्रैकर
IMD नेकहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे भारत में अपनी यात्रा पूरी करने वाला है। मौसम विभाग ने कहा, "अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने और पूरे देश को कवर करने के लिए हालात अनुकूल हैं।"
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट