Aaj Ka Mausam; Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 8 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 8 और 9 दिसंबर को ओडिशा तथा 8 से 10 दिसंबर तक हिमालयी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 8 से 12 दिसंबर के बीच घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Advertisement

राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को दिन का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। इस पूरे हफ्ते दिन के समय भी सर्द हवाएं चलेंगी।

Advertisement

उत्तर प्रदेश घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय कानपुर, इटावा, आगरा, टुंडला सहित बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ और इनके आसपास के कई जिलों में बेहद घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान में बादल छाए रहने की संभावना

राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये स्थिति बनेगी। हालांकि, राज्यभर में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

झारखंड शीतलहर का प्रकोप

झारखंड में फिलहाल शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना

बिहार में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है। दिन का तापमान भी 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा सकता है।