Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर, पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की गतिविधियां होने की संभावना है।
पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज से 24 अप्रैल तक यह चेतावनी जारी रहेगी, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से 25 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा, IMD ने 22 और 23 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में, 22 से 24 अप्रैल तक मध्य प्रदेश और ओडिशा में, 22 अप्रैल को गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल में और 23 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश के छिटपुट इलाकों में लू चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आज से 24 अप्रैल तक असम और मेघालय में में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-50 kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ, हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 22 और 23 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार, 22, 25 और 26 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
बिहार में भी मौसम का बदलेगा मिजाज
22-26 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 22-24 अप्रैल के दौरान ओडिशा में, 24 अप्रैल को झारखंड में और 26 अप्रैल को गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। बुलेटिन के अनुसार, बिहार में 24 और 25 अप्रैल को गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
इन राज्यों में गर्मी बढ़ने के आसार
IMD ने आज से 26 अप्रैल के बीच गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में 22 अप्रैल को तमिलनाडु और पुडुचेरी में, 22 से 24 अप्रैल तक केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, और 24 और 25 अप्रैल को तटीय गुजरात में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति को लेकर चेतावनी भी जारी की है।22 अप्रैल को ओडिशा के कुछ अलग-अलग स्थानों पर रातें गर्म रहने की संभावना है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!