Aadhaar update: आज के समय में आधार कार्ड भारतीय लोगों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजो में से एक है। अगर आपको आधार बनावाए हुए दस साल हो गए हैं, तो आपको अपने आधार की कुछ जानकारियां फिर से अपडेट करानी होगी। नियम के अनुसार हर 10 साल में आधार को अपडेट (Aadhaar Update) करवाना अनिवार्य है। सरकार ने आधार के नियम में संशोधन किया है। नए नियम के अनुसार आधार बनवाने के 10 साल पूरा होने के बाद कम-से-कम एक बार आधार से जुड़े जानकारी को अपडेट कराना जरूरी होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसुचना जारी की है।

Advertisement

डॉक्यूमेंट को कराना होता है अपडेट

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में सरकार ने कहा है कि 'सभी आधारधारक आधार के नामांकन की तारीख से 10 साल पूरे होने के बाद कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाणपत्र वाले दस्तावेजों को आधार के साथ अपडेट कराना होगा। इससे आधार से जुड़ी जानकारी की निरंतर जानकारी अपडेट होती रहेगी।

Advertisement

UIDAI ने नियम में किया है बदलाव

जानकारी अपडेट करने को लेकर UIDAI ने आधार (नामांकन और अपडेट) के प्रावधान में बदलाव किया है। भारत में आधार संख्या जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पिछले महीने लोगों से आधार अपडेट कराने के लिए आग्रह किया था। यूआईडीएआई ने आग्रह किया था कि अगर किसी नागरिक को आधार नंबर मिले हुए 10 साल हो गए हैं तो वह अपनी जानकारी जरूर अपडेट करा लें। यह आधार से जुड़ी सभी जानकारीयों में और भी पारदर्शिता लाएगा।

Advertisement

UIDAI ने जारी की है अपडेट की सुविधा

लोगों को डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए यूआईडीएआई एक नई सुविधा लेकर आया है। UIDAI ने आधार पोर्टल पर 'डॉक्यूमेंट्स अपडेट' लिंक की शुरूआत की है। इस सुविधा का उपयोग नागरिक माय आधार पोर्टल और माय आधार ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार नागरिक जानकारी अपडेट कराने के लिए आधार नामांकन केन्द्र पर भी जा सकते हैं।

Advertisement

अभी तक 134 करोड़ आधार नंबर संख्या जारी हुए हैं

सरकारी डाटा के अनुसा अब तक UIDAI ने 134 करोड़ आधार नंबर जारी किये हैं। यूआईडीएआई के आधार अपडेट कराने की जानकारी के बाद कितने लोगों को आधार अपडेट कराना जरूरी होगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर आपने भी 10 साल पहले आधार बनवाया था तो आपको यह अपने आधार को अपडेट कर देना चाहिए।

Advertisement