Aadhaar Card News: आधार कार्ड का यूज कई कामों के लिए किया जाता है। फिर चाहे वह बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर गैस कनेक्शन चाहिए हो। आधार कार्ड से जुड़ी हुई एक जरूरी खबर आ गई है। अब दो कामों के लिए आप आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, लेकिन आखिर ये दोनों काम कौन-कौन से चलिए आपको फटाफट बताते हैं।

Advertisement

इन 2 कामों के लिए नहीं कर पाएंगे आधार कार्ड यूज

Advertisement

1. पहला, अगर आप आधार के लिए अप्लाई करते होंगे तो आपको एक आधार कार्ड एनरोलमेंट आईडी मिलता था जिसका इस्तेमाल आप आधार कार्ड न होने पर भी करते थे लेकिन अब आधार कार्ड के इस एनरोलमेंट आईडी का आप यूज नहीं कर पाएंगे।

2. इसके अलावा, पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एनरोलमेंट आईडी का भी आप इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Advertisement

3. अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो एनरोलमेंट आईडी से पैन कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। इसके अलावा आईटीआर फाइल करने के लिए भी अब आप आधार कार्ड एनरोलमेंट आईडी का यूज नहीं कर पाएंगे।

क्या अब आधार कार्ड नहीं करवा पाएंगे अपडेट?

आधार अपडेट के लिए यूआईडीएआई ने 14 जून तक ही फ्री अपडेशन का मौका भी दिया था, यानी यूजर्स फ्री में आधार कार्ड को सिर्फ इस दिन तक अपडेट करवा सकते थे। हालांकि यह सुविधा अब बढ़ा दी गई है। UIDAI ने फ्री अपडेट की आखिरी तारीख 14 जून 2024 की थी। लेकिन, एक बार फिर से फ्री अपडेशन की तारीख बढ़कर 14 सितंबर 2024 हो गई है। इससे पहले भी कई बार फ्री अपडेशन की तारीख बढ़ चुकी है।

Advertisement

यह सुविधा अब केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध है। ऑफलाइन यानी आधार केंद्र जाकर अपडेट करने के लिए यूजर को 50 रुपये प्रति अपडेट का चार्ज देना होगा।

ऐसे कर पाएंगे आधार को अपडेट

  • आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आधार अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अगर एड्रेस अपडेट करना है तो एड्रेस को सेलेक्ट करें। फिर इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें।
  • अब डॉक्यूमेंट्स अपडेट पर क्लिक करें, जिसके बाद स्क्रीन पर शो होगा कि किन डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।अब आधार डिटेल्स को वेरीफाई करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद आधर अपडेट के लिए सबमिट पर क्लिक करें। फिर आपको 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। इस नंबर से आप आधार अपडेट के प्रोसेस को चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BSNL vs Airtel vs Vi 84 दिन की वैलिडिटी के साथ किसके प्लान में मिलेगा ज्यादा मुनाफा, चेक करें सभी बेनिफिट्स