नई दिल्ली: देशभर में कोरोनावायरस का असर देखने को मिल रहा है। देश में यह अब तक 7 जानें ले चुका है। इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत सरकार अपनी तरफ से इस पर लगाम लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लोगों को अपने कामकाज बंद कर गांवों को लौटना पड़ा रहा है। इससे लोगों का रोजगार जा रहा है और परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। रिजर्व बैंक : एटीएम पिन से नहीं हो पाएगा ऑनलाइन पेमेंट, जानिए नई व्यवस्था ये भी पढ़ें
ऐसे ही पश्चिम बंगाल के एक कारपेंटर को भी केरल में अपना काम बंद कर गांव लौटना पड़ा। लेकिन अच्छी बात यह है कि एक लॉटरी ने उसकी किस्मत अचानक बदल दी। एक लॉटरी ने उसको करोड़पति बना दिया है।बता दें कि पश्चिम बंगाल के बेलदंगा के रहने वाले इजारुल केरल में बढ़ई का काम करते थे। वहां वो रोज हजार से 1500 रुपए कमा लेते थे। कोरोना के बढ़ते खतरा के कारण वो वापस गांव आ गए। एक हफ्ते पहले वो वापस आए तो रोजगार को लेकर परेशान थे।
इजारुल के घर में उनक पत्नी, तीन बच्चों के अलावा मां और पिता हैं। इजारुल को एक दिन पहले पता चला कि वो लॉटरी जीत गए हैं और करोड़पति हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर अफरातफरी के बीच ही उन्होंने लॉटरी की टिकट खरीदा था। इस लॉटरी के बारे में उन्हें याद ही नहीं रहा था अब वो बहुत खुश हैं। मालूम हो कि दुनियाभर में वायरस के कारण 13000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है।
भारत में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार तक ये संख्या 324 हो गई है। इस महामारी से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए देश में बीते कल यानि रविवार जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान मद्देनजर कल पूरे देशभर में ज्यादातर लोग घरों में हैं। कोरोना वायरस के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कल यानि रविवार को देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' रहा। पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा था कि सभी लोगों को 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान