नयी दिल्ली। बहुत जल्दी अमीर हर कोई बनना चाहता है। मगर ऐसा होना सब की किस्मत में नहीं होता। लोग कड़ी मेहनत के बावजूद भी अपनी बुनियादें जरूरत तक पूरी नहीं कर पाते। वहीं कुछ लोगों की किस्मत ऐसी चमकती है वो रातोंरात अमीर बन जाते हैं। अगर आप भी बहुत जल्द अमीर बनना चाहते हैं तो आपके पास एक खास सिक्का होना चाहिए। यदि ये सिक्का आपके पास है तो आपको 10 लाख रु तक मिलेंगे। जी हां माता वैष्णो की तस्वीर वाला सिक्के के बदले 10 लाख रु तक मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बेचने का तरीका।
नया साल शुरू हो चुका है और अगर किसी के 5 या 10 रु का माता वैष्णो देवी वाला सिक्का हुआ तो उसे लखपति बनने से कोई नहीं रोक सकता। यदि आपके पास माता वैष्णो देवी वाला सिक्का तो उसकी फोटो वेबसाइट पर अपलोड करें। फिर रुचि रखने वाले आपके सिक्के के लिए अलग-अलग रेट लगाएंगे। आप आराम से घर बैठे सबसे अधिक कीमत वाले बोलीदाता के साथ सौदा कर सकते हैं। ऐसे सिक्कों की कीमत लाखो में है।
मीडिया में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि इंडियामार्ट वेबसाइट पर ऐसे खास सिक्कों और नोटों की नीलामी होती रहती है। कुछ लोग पुराने या एंटीक सिक्के और नोट इकट्ठे करते हैं। ये दरअसल एक शौक है। अगर आपको भी ऐसा ही शौक है तो अपने कलेक्शन में माता वैष्णो देवी का सिक्का तलाशिए। आपका शौक लखपति बना सकता है। बता दें कि माता वैष्णो देवी वाले ये सिक्के 10 या 5 रु के भी हो सकते हैं।
ये सिक्के नये नहीं हैं। ध्यान रहे कि इन सिक्कों को करीब 19 साल पहले 2002 में जारी किया गया था। माता वैष्णो देवी की तस्वीर के चलते लोग इन सिक्कों को शुभ मानते हैं। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के बीच माता वैष्णो देवी पूजनीय हैं। इसलिए ये सिक्के भी लकी माने जाते हैं। कुछ लोग इन सिक्कों को खरीदने के लिए बड़ी रकम भी खर्च करते हैं।
पैसा कमाने का ये आसान तरीका है। जिस किसी के भी पास ये सिक्के हैं वो आराम से ई-कॉमर्स साइट पर इन्हें बेच कर अमीर बन सकता है। इन सिक्कों की डिमांड भी काफी ज्यादा है। तो देर किस बात की ऐसे सिक्के तलाश कीजिए और पैसा कमाइए।
जिन साइटों पर ये सिक्के बिकते हैं उनमें इंडियमार्ट, पिनटेरेस्ट और इंडियनकरेंसीज शामिल हैं। इन तीनों साइटों के लिंक हम आपको यहां दे रहे हैं।
- https://dir.indiamart.com/impcat/old-coins.html
- https://in.pinterest.com/080841052o/sell-old-coins/
- http://www.indiancurrencies.com/
हाल ही में एक और रिपोर्ट सामने आई थी कि 5 रुपए का एक पुराना नोट मोटी कमाई करा सकता है। वे 5 रु का नोट जिस पर ट्रैक्टर की तस्वीर है उसकी नीलामी लाखों रु में होने की बात सामने आई थी। शर्त ये थी कि वो नोट 786 सीरीज का होना चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग