नई दिल्ली, मई 15। बिजनेस करने के लिए जितना जरूरी पैसा है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी एक आइडिया भी है। बिना आइडिया आप सिर्फ पैसों से बिजनेस नहीं कर सकते। मगर यदि आपके पास एक अच्छा आइडिया है तो आप बेहद कम पैसों का जुगाड़ करके भी अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बिजनेस आइडिया एक ऐसी चीज है, जिसके लिए उम्र की कोई कैद नहीं है। अगर आपके पास आइडिया है तो कोई कम उम्र भी अपना बिजनेस शुरू कर सकता है। ऐसा ही कारनामा किया है गुरुग्राम की 9वीं क्लास की छात्रा सिमरन चौहान ने। आइए जानते हैं सिमरन के बिजनेस की डिटेल।
दिल्ली के श्री राम स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा सिमरन सिंह ने अक्सर देखा कि जब भी उसके माता-पिता को काम या छु्ट्टी पर यात्रा करनी पड़ती है, तो वे हेल्थ और सेफ्टी के लिए आवश्यक चीजों की लंबी लिस्ट बनाते हैं। मगर फिर कुछ न कुछ छूट जाता है। उनके अलावा और भी परिवारों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस दिक्कत को पूरी तरह से दूर करने में मदद करने के लिए सिमरन ने फरवरी 2021 में सेफली नोमैडिक की कंपनी स्थापना की। ये कंपनी एक किट ऑफर करती है जिसमें वे आइटम शामिल हैं जो आपको सफर के दौरान सेफ्टी में काम आएंगे।
सिमरन के अनुसार यंग एंटरप्रेन्योर्स एकेडमी में अपने साथियों और मेंटर्स के साथ विचार-विमर्श करने और अपने माता-पिता से कुछ निवेश हासिल करने के बाद, उन्होंने अपने आइडिया और सपनों को एक प्रोडक्ट में बदल दिया। इससे उनका आइडिया एक प्रोडक्ट में रूप में बिजनेस बन गया।
सेफ्ली नोमैडिक प्रोडक्ट लाइन में दो किट होती हैं। एक बच्चों के लिए और दूसरी महिलाओं के लिए। हर एक में कुछ बुनियादी आवश्यक चीजें होती हैं जैसे कि सामान्य दवाएं, फेस मास्क, सैनिटाइज़र, ट्रैवल टिश्यू, फेस वाइप्स, टॉयलेट सीट कवर, पेपर सोप, च्यूइंग गम, बैंड-एड्स, कॉटन बॉल और एंटीसेप्टिक। महिलाओं की किट में कुछ स्पेशल आइटम होते हैं। इनमें सैनिटरी पैड, पीबडीज के डिस्पोजेबल यूरिनेशन फ़नल, एक काली वाला मिर्च स्प्रे और सुरक्षा अलार्म जैसी चीजें उनकी जरूरतों के लिए बतौर खास आइटम शामिल होती हैं।
सिमरन द्वारा इस किट के लिए पैरेंट्स के साक्षात्कार किए गए। इसमें 85 प्रतिशत माता-पिता ने बताया कि स्वास्थ्य और सुरक्षा की सामान्य वस्तुओं के अलावा बच्चों को ऊब से बचने का कोई प्रोडक्ट होना चाहि। इसीलिए बच्चों की किट में मनोरंजन के लिए कुछ ट्रिंकेट और टिटबिट भी शामिल हैं जैसे कि विशेष रूप से डिज़ाइन की गई एक्विटी बुक, ओरिगेमी पेपर, स्केच-पेन और डेयरी मिल्क चॉकलेट।
स्टैंडर्ड महिलाओं और बच्चों की किट की कीमत क्रमशः 2800 रुपये और 2000 रुपये है। ग्राहक व्हाट्सएप से या कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट, पर डिटेल में दिए गए संपर्कों या ईमेल के माध्यम से अपनी किट ऑर्डर कर सकते हैं। बीते तीन महीनो में उनका टर्नओवर एक लाख रु से अधिक हो गया है। सिमरन का इरादा अपने बिजनेस को धीरे-धीरे आगे ले जाने का है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान