Market Cap of Top 10 Companies : शेयर बाजार में 9 कंपनियों ने ही बीते एक हफ्ते में निवेशकों को करीब 90,000 करोड़ रुपये की कमाई करा दी है। दरअसल बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते करीब 90,318.74 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 652.7 अंक (1.10 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं फायदा कराने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते जिन कंपनियों ने फायदा कराया है उनमें टॉप पर रिलायंस रही है। रिलायंस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 36,566.82 करोड़ रुपये बढ़कर 17,08,932.42 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 11,195.61 करोड़ रुपये बढ़कर 8,12,378.52 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 10,792.67 करोड़ रुपये बढ़कर 4,54,404.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 8,879.98 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,372.21 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। टीसीएस की मार्केट कैप 8,617.06 करोड़ रुपये बढ़कर 11,57,339.65 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 8,214.27 करोड़ रुपये बढ़कर 4,36,240.27 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 5,259.92 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,476.13 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 568.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,832.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। आईटीसी की मार्केट कैप 224.04 करोड़ रुपये बढ़कर 4,28,677.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
इस अकेली कंपनी ने कराया है नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में अकेले एचयूएल ने ही नुकसान कराया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 30,509.44 करोड़ रुपये कम होकर 5,93,318.79 करोड़ रुपये बची है।
अब ये हैं मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 17,08,932.42 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,57,339.65 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,12,378.52 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,36,476.13 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,32,832.76 करोड़ रुपये
एचयूएल 5,93,318.79 करोड़ रुपये
एसबीआई 5,09,372.21 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,54,404.76 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,36,240.27 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,28,677.66 करोड़ रुपये
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी