8th Pay Commission Calculator: हाल ही में सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद से ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को काफी राहत मिली है। अब सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि सरकार इसे लागू करने के लिए क्या प्लान सामने पेश करेगी और 7th pay commission के मुकाबले कितना वेतन बढ़ाने की सिफारिश कर सकती है। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर फिटमेंट फैक्टर क्या होता है और इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का क्या लेना-देना है तो चलिए इसके बारे में आपको आसान भाषा में बताते हैं।

Advertisement

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा फैक्टर है जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय होते समय भत्तों के अलावा महंगाई भत्ता, ट्रेवल अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंट एचआरए आदि को शामिल किया जाता है। फिटमेंट फैक्टर तय हो जाने के बाद यह पता चलता है कि वेतन में कितनी बढ़त होगी। फिटमेंट फैक्टर तय होते समय सरकार की आर्थिक स्थिति, महंगाई दर और कर्मचारियों को ध्यान में रखकर ही तय किया जाता है।

Advertisement

इतना फिटमेंट फैक्टर होने की संभावना

7 वें पेंशन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना बढ़ी और 7 हजार से 18 हजार पहुंची थी। यानी अगर किसी की सैलरी 15 हजार रुपये है तो फिटनमेंट फैक्टर 2.57 होने पर उसकी बेसिक सैलरी 38,550 रुपये होगी।
अब बात करें अगर 8वें वेतन आयोग की तो पिछली बार फिटमेंट फैक्टर 2.57 था तो कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार फिटमेंट फैक्टर इसके आसपास या फिर 2.86 तक होने की उम्मीद है। संभावना है कि सरकार 8वें वेतन आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 12 महीने का समय दे सकती है।

Advertisement

ऐसे कैलकुलेट करें सैलरी

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर रहता है तो सैलरी बढ़ेगी। यानी मान लीजिए कि आप 15 हजार रुपये सैलरी पाते हैं तो फिटमेंट फैक्टर 2.86 होने पर आपकी सैलरी बढ़कर 44,900 हो जाएगी। इसे कैलकुलेट करने के लिए बस आपको अपने बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर से गुणक करना होगा।