8th Pay Commission: लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. केंद्र में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार बन गई है. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं. मोदी सरकार (Modi government) बनने से केंद्रीय कर्मचारियों में नई उम्मीदें जाग गई हैं. कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) पर मेहरबान हो सकती है. सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी की मानें तो नई सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर चर्चा शुरू कर सकती है. हालांकि, इसे लेकर कोई टाइमलाइन नहीं तय किया है. लेकिन उम्मीद है कि अगले साल तक केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान कर सकती है.

Advertisement

8th Pay Commission: मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

केंद्र में एक बार फिर वापसी के बाद मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी (minimum salary) में बड़ा इजाफा कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक अगले साल तक ये तोहफा केंद्र अपने कर्मचारियों (Central government employees) को दे सकती है. हालांकि, अभी तक चर्चा तो यहां तक थी कि 8वां वेतन आयोग ही नहीं आएगा. लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि अब अगले वेतन आयोग की तैयारी शुरू होंगी.

Advertisement

8th Pay Commission: मानसून सत्र में चर्चा संभव

केंद्र सरकार ने अभी तक 8वें वेतन को लेकर कोई ऐलान या सहमति नहीं जताई थी. लेकिन सरकारी सूत्र की मानें तो नई सरकार में इसे लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो सकती है. खास बात ये है कि आने वाले मानसून सत्र में इस पर चर्चा भी हो सकती है. क्योंकि केंद्रीय कर्मचारी लगातार वेतन आयोग की मांग करते आ रहे हैं.

Advertisement

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सूत्रों का ये तक कहना है कि कर्मचारियों की सैलरी में बंपर ग्रोथ देखने को मिल सकता है. हालांकि, ये अब साफ नहीं हुआ है कि नए वेतन आयोग में क्या आएगा और क्या नहीं. सवाल ये भी है कि नए वेतन आयोग को प्लानिंग कमीशन बनेगा या फिर ये जिम्मेदारी फाइनेंस मिनिस्ट्री ही उठाएगा. लेकिन पूरी उम्मीद की जा रही है कि अगले 2 महीने में कमिटी का गठन हो सकता है. इसके बाद ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के फॉर्मूले को लेकर कुछ तय होगा.

Advertisement

8वें वेतन आयोग को लेकर क्या है अनुमान?

सरकारी सूत्रों की मानें तो 8वें वेतन आयोग (8th Pay commission) का गठन साल 2025 तक हो जाना चाहिए. आयोग गठन के 1 साल के भीतर ही इसे लागू किया जाना चाहिए. अगर ऐसा संभव होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के वेतन में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है. बता दें कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुकाबले नए वेतन आयोग में सरकार कई बदलाव कर सकती है. इसके तहत फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) से जुड़े कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें रि अब तक सरकार 10 साल में एक बार वेतन आयोग बनाती थी.

Advertisement

8th Pay Commission: वेतन में होगी बंपर बढ़ोतरी?

सूत्रों के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. 7वे वेतन आयोग के मुकाबले 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 3.68 गुना पर पहुंच जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary) में 44.44% तक की ग्रोथ हो सकती है.