Money Double Rules : जब फ्यूचर के लिए प्लान बनाने या इमरजेंसी स्थिति के लिए तैयारी करने की बात आती है, तो अपने फाइनेंस का मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी होता है। निवेश हो या बचत, बेहतर रिटर्न पाने के लिए हमेशा सबसे अच्छे ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए। बेस्ट निवेश को चुनना और अधिकतम रिटर्न हासिल करने वाली निवेश स्ट्रेटेजी तैयार करना काफी मुश्किल हो सकता है। पर कई सामान्य निवेश नियम हैं, जो आपको तगड़ा फायदा करा सकते हैं। ऐसे नियम आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही तीन रूल्स के बारे में बताएंगे, जो आपको बहुत तगड़ा प्रोफिट दे सकते हैं और एक तय समय में आपका पैसा डबल कर सकते हैं।

Advertisement

पहले रूल है 72

72 का रूल यह कैल्कुलेशन करने के लिए एक सीधा फॉर्मूला है कि ब्याज की एक तय वार्षिक दर या मिलने वाले रिटर्न से आपके पैसे को दोगुना होने में कितना समय लगेगा। निवेशक रिटर्न की वार्षिक दर से 72 को डिवाइड करके अपने शुरुआती निवेश को दोगुना करने में लगने वाले वर्षों की संख्या का अनुमान लगा सकते हैं। इसे एक उदाहरण से समझिए कि यदि एक म्यूचुअल फंड निवेश पर 14 फीसदी का वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो आपके पैसे को दोगुना होने में 5.14 वर्ष लगेंगे। आप सोचेंगे कि वो कैसे तो वो ऐसे कि 72 को 14 से भाग दे दीजिए, जवाब 5.14 ही मिलेगा।

Advertisement
दूसरा रूल है 114

114 का नियम आता है 72 के नियम के बाद। इसमें पैसा दोगुना नहीं तीन गुना होता है। जानकार निवेशकों को सलाह देते हैं कि पैसे को तिगुना करने के लिए यह रूल फॉलो करें। पैसा तिगुना होने में कितना समय लगेगा इसके लिए आपको एक रूल फॉलो करना होगा। नंबर 114 लें और पैसा तिगुना करने के लिए निवेश प्रोडक्ट के रिटर्न रेट से इसे डिवाइड करें। आपके निवेश को तिगुना होने में कितने साल लगेंगे, ये आपको पता लग जाएगा। उदाहरण के लिए - यदि आप 10 फीसदी वार्षिक रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं और किसी निवेश ऑप्शन में 100,000 रुपये लगा रहे हैं, तो तिगुना होने का समय 114/10, या 11.4 वर्ष हो सकता है।

Government की वो योजनाएं Housewife को देती हैं बड़ा लाभ | Good Returns
तीसरा नियम है 144

144 का रूल इस लिस्ट में अंतिम नियम है। यह नियम बताता है कि आपके पैसे को अपनी बेसिक वैल्यू से चार गुना या चौगुना होने में कितना समय लगेगा। यह रूल उन लोगों पर लागू होता है जो अपने पैसे को चार गुना तक बढ़ाने के लिए बहुत लंबे समय तक निवेशित रहते हैं। उदाहरण के लिए - यदि आप 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं और 10 फीसदी वार्षिक अपेक्षित रिटर्न आपको मिले तो पैसा 4 गुना होने में जो समय लगेगा वो है 144/10 = 14.4 वर्ष।

क्यों जरूरी है निवेश
निवेश करना अपने पैसे को काम पर लगाने और एक्स्ट्रा पैसा बनाने का एक जोरदार तरीका है। स्मार्ट निवेश से आपका पैसा मुद्रास्फीति को पछाड़ सकता है और आपकी संपत्ति में वृद्धि कर सकता है। निवेश की कंपाउंडिंग की शक्ति आपको लंबे समय में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा दिला सकती है।