नई दिल्ली: विदेश में पीली धातु में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 70 रुपए टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर 41,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 25 रुपए चमककर 47,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने से वहां सोना हाजिर 1.60 डॉलर फिसलकर 1,550.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर की गिरावट में 1,553.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। साथ ही डॉलर की मजबूती ने भी पीली धातु पर दबाव डाला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की नरमी के साथ 17.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने में लगातार दूसरे दिन नरमी
विदेश में कीमतों में गिरावट का असर स्थानीय बाजार में भी देखा गया और सोने में लगातार दूसरे दिन नरमी रही। सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए फिसलकर 41,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह 03 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 40,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपए के भाव पर स्थिर रही। सोने के विपरीत चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 25 रुपए की मजबूती के साथ 47,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 156 रुपए की बढ़त में 46,621 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 980 रुपए और 990 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गए।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,100 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,930 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,850 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,621 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 980 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 990 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,800 रुपए
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका