नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 78,127.74 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। टॉप 10 कंपनियों में से केवल रिलाययंस इंडस्ट्रीज लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और एचडीएफसी ही लाभ में रही हैं।
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 12 जून को समाप्त कारोबारी सप्ताह में 28,391.71 करोड़ रुपये घटकर 5,39,305.38 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 13,638.89 करोड़ रुपये घटकर 3,05,456.66 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 11,882.72 करोड़ रुपये कम होकर 2,53,197.91 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 8,411.45 करोड़ रुपये घटकर 2,22,918.94 करोड़ रुपये तथा आईटीसी का मार्केट कैप 7,313.87 करोड़ रुपये कम होकर 2,38,469.29 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा इनफोसिस का मार्केट कैप पिछले सप्ताह 4,961.86 करोड़ रुपये घटकर 2,94,772.86 करोड़ रुपये तथा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 3,527.24 करोड़ रुपये कम होकर 7,64,998.67 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी तरफ आरआईएल का मार्केट कैप 5,198.31 करोड़ रुपये बढ़कर 10,07,204.41 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 4,555.28 करोड़ रुपये बढ़कर 3,10,486.85 करोड़ रुपये हो गया। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का मार्केट कैप 4,464.15 करोड़ रुपये बढ़कर 4,94,862.23 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई के सेंसेक्स में शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 506.35 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 कंपनियों में आरआईएल सबसे ऊपर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय