नई दिल्ली: फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची जारी की। बता दें कि इन 400 लोगों की इस सूची में खास बात ये है कि इसमें सात भारतीय-अमेरिकियों को जगह मिली है। वहीं लगातार तीसरी बार अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस नंबर 1 के पायदान पर बने हुए हैं। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में कमी आई है।
अमेरिका के सबसे अमीरों की लिस्ट जारी की गई है। एक बार फिर से लगातार तीसरी बार अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस नंबर 1 के पायदान पर बने हुए हैं। फोर्ब्स के अनुसार सर्वाधिक धनी जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 179 अरब डालर है। जानकारी दें कि अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।
बता दें कि सबसे धनी अमेरिकी लोगों की फोर्ब्स की सूची में बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बिल गेट्स दूसरे स्थान पर रहे। 400 लोगों की इस सूची में इस बार सात भारतवंशी भी शामिल हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में भी अमेरिकी धनवानों की संपत्ति में भारी वृद्धि हुई है। सूची में शामिल 400 लोगों की कुल संपत्ति 32 खरब डालर है। पिछले साल के मुकाबले कुल संपत्ति में 240 अरब डालर की वृद्धि हुई है। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 111 अरब डालर बताई गई है।
इस सूची में सात भारतीय अमेरिकी लोगों ने भी जगह बनाई है। इनमें साइबर सिक्योरिटी फर्म जेडस्कैलर के सीईओ जे चौधरी, सिंफनी टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन रोमेश बाधवानी, आनलाइन सामान पहुंचाने वाली कंपनी वेफेयर के सहसंस्थापक और सीईओ नीरज शाह, सिलिकॉन वैली वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला, शेरपालो वेंचर्स के पार्टनर कवितार्क राम श्रीराम, एयरलाइन वेटरन राकेश गंगवाल और वर्कडे के सीईओ और सहसंस्थापक अनील भूसरी शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 400 लोगों की सूची में। इस सूची में फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 85 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वर्कशायर हैथवे के सीईओ वारेन बफे चौथे स्थान पर रहे। उनकी कुल संपत्ति 73.5 अरब डालर बताई गई है। दिग्गज साफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के संस्थापक और चीफ टेक्नोलॉजी आफीसर लैरी एलिसन को 72 अरब डालर की संपत्ति के साथ पांचवा स्थान मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सूची में 339वां स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 2.5 अरब डालर बताई गई है। भारतीय मूल के जे चौधरी को सूची में 85वां स्थान मिला है। उनकी संपत्ति 6.9 अरब डालर बताई गई है। वहीं रोमेश वाधवानी को 3.4 अरब डालर की संपत्ति के लिए सूची में 238वां स्थान मिला है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका