नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश करने से आमतौर पर लोग डरते हैं। लेकिन शेयर बाजार में कई ऐसी रिसर्च कंपनियां हैं, जो समय समय पर निवेशकों को अच्छे शेयर में निवेश की सलाह देती हैं। ऐसी ही एक शेयर बाजार की रिसर्च और ब्रोकिंग कंपनी है शेयरखान। शेयरखान ने 6 शेयरों में निवेश की सलाह दी है। इन 6 शेयरों में निवेश कर 45 फीसदी तक रिटर्न 1 साल के अंदर पाया जा सकता है। अगर आप भी गिरती ब्याज दरों के बीच अच्छे रिटर्न के लिए निवेश के विकल्प देख रहें हैं, तो इन 6 शेयरों पर नजर डाल सकते हैं। आइये जानते हैं कि यह 6 शेयर कौन से हैं, और यह एक साल में कितना मुनाफा करा सकते हैं।
महिंद्रा लाइफ स्पेस डेवलपर्स का शेयर इस वक्त करीब 535.50 रुपये के स्तर पर है। वहीं ब्रोकिंग कंपनी शेयरखान ने इस कंपनी के शेयर का टार्गेट प्राइस 655 रुपये का दिया है। इस प्रकार अगर इस वक्त इस कंपनी के शेयर में निवेश किया जाता है, तो इसी साल निवेशकों को 22 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। शेयरखान के अनुसार इस कंपनी के पास काफी मजबूत मैनेजमेंट टीम है, जो इससी बिक्री कुछ वर्षें में काफी तेजी से बढ़ा सकते हैं।
निप्पोन लाइफ इंडिया ऐसेट मैनेजमेंट का शेयर इस वक्त 350.70 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकिंग कंपनी शेयरखान ने इस कंपनी के शेयर का टार्गेट प्राइस 418 रुपये बताया है। इस प्रकार अगर इस कंपनी में निवेश किया जाए तो 19 प्रतिशत का रिटर्न पाया जा सकता है। इस कंपनी के मालिकाना हक में बदलाव से कंपनी के ग्लोबल फंड फ्लो में सुधार हुआ है। इससे कंपनी की अर्निंग में तेज रिकवरी की उम्मीद है।
विप्रो का शेयर इस वक्त करीब 417 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं ब्रोकिंग कंपनी शेयरखान ने इसका टार्गेट प्राइस 510 रुपये बताया है। इस प्रकार इस कंपनी में निवेश पर लोगों को करीब 23 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है। कंपनी ने बीएफएसआई स्पेस में मर्जर्स एंड एक्वीजिशन पर फोकस किया हुआ है। हाल ही में विप्रो ने केप्को का अधिग्रहण भी किया है। वहीं कंपनी लीडरशिप पोजीशंस पर हायरिंग भी कर रही है। इससे विप्रो की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
डॉ रेड्डी लैब्स का शेयर इस वक्त करीब 4426 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं ब्रोकिंग कंपनी शेयरखान ने इस कंपनी के लिए टार्गेट प्राइस 6,500 रुपये बताया है। इस प्रकार अगर इस शेयर में निवेश किया जाता है तो आसानी से करीब 45 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। कंपनी के कई प्रोडक्ट लॉन्च होने के अंतिम दौर में हैं। इससे कंपनी का पोर्टफोलियो बढ़ेगा। वहीं कंपनी रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-IV भी भातर में लांच कर सकती है। इससे भी कंपनी को काफी फायदा होगा।
ग्रीव्स कॉटन का शेयर इस वक्त करीब 148.95 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं ब्रोकिंग कंपनी शेयरखान ने इस शेयर का टार्गेट प्राइस 170 रुपये बताया है। ऐसे में अगर इस शेयर में निवेश किया जाता है तो निवेशकों को 14 प्रतिशत का रिटर्न आसानी से मिल सकता है। दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार दिखा है। इसका प्रॉफिट आफ्टर टैक्स तिमाही आधार पर 149.5 प्रतिशत सुधरा है।
जेके लक्ष्मी सीमेंट का शेयर इस वक्त करीब 440 रुपये के आसपास चल रहा है। वहीं ब्रोकिंग कंपनी शेयरखान ने इस शेयर का टार्गेट प्राइस 525 रुपये बताया है। इस प्रकार अगर इस शेयर में निवेश किया जाए तो आसानी से 20 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है। पूर्वी भारत के साथ उत्तर भारत और पश्चिम भारत में सीमेंट की मांग बढ़ी है। इससे जेके लक्ष्मी सीमेंट को अच्छा फायदा हो सकता है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा