Vedanta limited ने शुक्रवार 29 सितंबर को कारोबार को लेकर एक काफी बड़ा निर्णय लिया है। वेदांता ने अपने कारोबार को अलग-अलग करने का निर्णय लिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि बोर्ड ने डीमर्जर को मंजूरी दे दी है। कंपनी के कारोबार को 6 लिस्टेड कंपनियों में बांटा जाएगा। शेयरहोल्डर को पांच अन्य लिस्टेड कंपनियों के शेयर जारी किए जाएंगे।
जानिए क्या कहा कंपनी ने
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, शुक्रवार को कंपनी की तरफ से कहा गया है कि आज हुई बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने अलग अलग बिजनेस को डीमर्ज करने के निर्णय को मंजूरी दे दी है। जिसके बिजनेस को उनकी बढ़िया वैल्यूएशन दिलाई जा सके।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, कंपनी ने 6 अलग लिस्टेड कंपनियों की योजना बनाई है। इसमें वेदांता लिमिटेड के अलावा वेदांता पावर, वेदांता बेस मेटल्स, वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता स्टील एंड फैरस मैटीरियल, वेदांता ऑयल एंड गैस शामिल होंगी।
वेदांता की तरफ से कहा गया है कि डी-मर्जर की इस योजना को वर्टिकल स्प्लिट के रूप में बनाई गई है, वेदांता लिमिटेड के हर एक शेयर के लिए शेयर होल्डर को 5 नई लिस्टेड कंपनियो में से से प्रत्येक का 1 शेयर अतिरिक्त रूप से प्राप्त होगा।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, सेमीकंडक्टर यूनिट को वेदांता लिमिटेड अपने पास रखेगी। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस निर्णय के बाद कहा कि हमें उम्मीद है कि बिजनेस को अलग करने से उनकी वैल्यू इजाफा देखने को मिलेगी और हर वर्टिकल मे तेज ग्रोथ हो सकेगी।
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि हालांकि ये सभी बिजनेस नेचुरल रिसोर्सेज के अंतर्गत ही आते हैं लेकिन इन सबका अपना एक अलग मार्केट, मांग और सप्लाई के ट्रेंड हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीक के उपयोग की अपनी अलग अलग क्षमताएं हैं।
यह भी पढ़ें : Whatsapp Pay: जानिए कैसे जोड़ें बैंक खाता, आसान है प्रोसेस
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत