Travel Credit Cards: ट्रैवेल क्रेडिट कार्ड एक विशेष श्रेणी का क्रेडिट कार्ड है, जिसका इस्तेमाल करने पर आपको यात्रा के वक्त काफी फायदा मिल सकता है। इनके इस्तेमाल से आपको रिवॉर्ड पॉइंट, लॉयल्टी प्रोग्राम से लेकर ट्रैवेल मेंबरशिप, वेलकम पर्क और इसके वाउचर भी मिलते हैं। अगर आपको कहीं बिजनेस के पर्पज से या घूमने के लिए बाहर जाना हो, तो क्रेडिट कार्ड इसमें आपकी जरूरत को पूरा करने में काफी हद तक मददगार माने जाते हैं।

Advertisement

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और साल में कई पर्सनल और ऑफिशियल ट्रिप पर जाना होता है, तो आप कुछ बेहतरीन ट्रैवेल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंक्रीज इस्तेमाल से आपकी यात्रा काफी ज्यादा किफायती हो जाती है और यात्रा के वक्त खर्चों को लेकर कई सारे टेंशन से भी मुक्ति मिलती है, जिससे आप बिना ज्यादा टेंशन लिए अपनी यात्रा का पूरा मजा उठा सकते हैं।

Advertisement

मुख्य रूप से दो तरह के ट्रैवेल क्रेडिट कार्ड होते हैं, इनमें को-ब्रांडेड और जेनेरिक क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

को-ब्रांडेड ऐसे क्रेडिट कार्ड होते हैं जिन्हें स्पेसिफिक पार्टनर के साथ कोलैबोरेशन होता है। इन्हें किसी खास एयरलाइंस या फिर रेलवे या तो किसी भी विशेष ट्रैवेल पोर्टल के साथ भागीदार बना दिया जाता है, ऐसे में जब आप इन पार्टनर कंपनी से टिकट बुक या फिर यात्रा करते हैं तो आपको विशेष छूट और फायदे मिलते हैं।

Advertisement

वही जेनेरिक ट्रैवेल क्रेडिट कार्ड फ्लाइट बुकिंग और होटल स्टे जैसे यात्रा संबंधी खर्चों पर आपको विशेष छूट और इंस्टेंट रिवॉर्ड मिलता है।

आजकल लोगों को सबसे ज्यादा प्रचलित ट्रैवेल क्रेडिट कार्ड में यात्रा एसबीआई कार्ड, एक्सिस बैंक माइल्स, एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर, एचडीएफसी बैंक रेगलिया जैसे कई अन्य विकल्प भी उपलब्ध है। इन क्रेडिट कार्ड से एक्सक्लूसिव एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेसऔर चेक्ड बैगेज जैसे कई फायदे मिलते हैं, जो आपकी यात्रा के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक सुपीरिया क्रेडिट कार्ड

यह एचडीएफसी बैंक द्वारा ऑफर किया जाने वाला क्रेडिट कार्ड है। इससे आपको डाइनिंग, ट्रैवेल और शॉपिंग पर जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यह कार्ड हर खरीद पर रिवॉर्ड पॉइंट और वेलकम बोनस भी देता है। इसकी सालाना फीस 1000 रुपए है। इस क्रेडिट कार्ड में आपको वेलकम ऑफर के जरिए 1000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इस क्रेडिट कार्ड पर मिले रिवॉर्ड पॉइंट को आप 20 से ज्यादा इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट को बुक करते वक्त रिडीम कर सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड से मिनिमम 400 रुपए के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर आपको एक प्रतिशत के सर चार्ज की छूट मिल जाती है। इसमें अगर आप 1 साल में 75000 खर्च करते हैं तो अगले साल की क्रेडिट कार्ड फीस माफ हो जाती है।

Advertisement

एक्सिस बैंक टाइटेनियम स्मार्ट ट्रैवेल क्रेडिट कार्ड

एक्सिस बैंक द्वारा दिया गया यह टाइटेनियम स्मार्ट ट्रैवेलर क्रेडिट कार्ड आपको यात्रा के दौरान तो काफी फायदे देता ही है। साथ ही शॉपिंग और डाइनिंग जैसे खर्चों के लिए भी बेहतरीन डील्स देता है जिससे पैसे बचते हैं। इस कार्ड की सालाना फीस मात्र 100 रुपए है। कार्डधारक इस एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से ज्यादातर खरीदारी के लिए एज रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

Advertisement

उन्हें विदेश यात्रा के दौरान खर्च किए गए प्रत्येक 100 रुपये पर 4 एज लॉयल्टी पॉइंट मिलते हैं और हॉलिडे पैकेज, होटल बुकिंग और भारत के भीतर यात्रा बुकिंग पर प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने पर 2 एज लॉयल्टी पॉइंट मिलते हैं।

इस क्रेडिट कार्ड से अपने बर्थडे के महीने में खर्च करने पर आपको दोगुना लॉयल्टी रिवॉर्ड मिलता है।
एक्सिस बैंक टाइटेनियम स्मार्ट ट्रैवेल क्रेडिट कार्डधारकों को चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस भी मिलता है।

एचडीएफसी रेगलिया क्रेडिट कार्ड

यह क्रेडिट कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अक्सर यात्रा करते हैं। इसमें आपको लाउंज एक्सेस के लिए 3 महीने के क्वार्टर में करीब 1 लाख रुपए का खर्च करना पड़ता है। यह क्रेडिट इंटरनेशनल ट्रैवेल के लिए भी सूटेबल है। इसे डाइनिंग और शॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, तो अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

यह क्रेडिट कार्ड कॉम्प्लीमेंट्री प्रायॉरिटी पास मेंबरशिप के तहत दुनिया भर में मौजूद 1000 से ज्यादा एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस देता है। यह 1 साल में घरेलू एयरपोर्ट के लाउंज की 12 फ्री विजिट देता है। इसके बीमा कवरेज में 1 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना मृत्यु कवर, 15 लाख रुपये तक का किसी भी इमरजेंसी के दौरान विदेशी अस्पताल में भर्ती होने का कवर और 9 लाख रुपये तक का क्रेडिट लायबिलिटी कवरेज आता है।

यात्रा एसबीआई कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का यह क्रेडिट कार्ड यात्रा प्लेटफॉर्म के जरिए फ्लाइट,डोमेस्टिक होटेल बुकिंग पर स्पेशल और छूट देता है। यह अन्य खर्चों पर भी रिवॉर्ड पॉइंट देता है, जिसे यात्रा डिस्काउंट वाउचर के लिए बदला जा सकता है। इसकी एक साल की फीस 499 रुपए होती है। यात्रा एसबीआई कार्डधारकों के जॉइन करने पर 500 रुपये के 2 वाउचर मिलते हैं। आपको अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए कुल 1,000 रुपये के 2 वाउचर मिलते हैं। इस कार्ड पर जॉइनिंग के वक्त यात्रा.कॉम के द्वारा 8250 रुपए का वाउचर मिलेगा। यह कॉम्प्लीमेंट्री हवाई दुर्घटना बीमा कवर भी देता है।

एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर

इस क्रेडिट कार्ड को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अक्सर यात्रा करते रहते हैं। इस पर आपको भारत के अंदर लाउंज एक्सेस प्रायरिटी पास मेंबरशिप और फ्लाइट बुकिंग के दौरान जबरदस्त रिवॉर्ड मिलते हैं। इस कार्ड की सालाना फीस 4999 रुपए की है। इस पर आप हर साल तक 1 लाख बोनस प्वाइंट कमा सकते हैं। प्रायरिटी पास प्रोग्राम के तहत यह क्रेडिट कार्ड 600 से ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लॉउंज का एक्सेस देता है। इसमें आपको 1लख रुपए का लॉस्ट कार्ड लायबिलिटी बेनिफिट भी मिलता है।