Best Shares of the Week : 2022 के अंतिम कारोबारी हफ्ते में, जो कि 30 दिसंबर को समाप्त हुआ, शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी हुई। एफएमसीजी और हेल्थकेयर को छोड़कर ज्यादातर सेक्टरों ने तेजी दिखाई। इक्विटी बेंचमार्क ने पिछले सप्ताह के नुकसान की 80 प्रतिशत तक की भरपाई की। साथ ही यह तीन सप्ताह बाद ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। अंतिम हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स लगभग 1,000 अंक बढ़ कर 60,841 पर और निफ्टी 50 लगभग 300 अंक उछल कर 18,105 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, दिसंबर में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स प्रत्येक में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 4.5 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी पीएसयू बैंक ने बेहतर प्रदर्शन किया और सप्ताह में इसमें 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसके बाद मेटल, ऑयल एंड गैस, ऑटो, बैंक और एनर्जी का स्थान रहा। इस दौरान 5 शेयरों ने निवेशकों को 80.8 फीसदी तक रिटर्न दिया।
एमपीडीएल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 23.05 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 80.8 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 17.20 रु से 31.10 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 20 फीसदी की उछाल के साथ 31.10 रु पर बंद हुआ। 80.81 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.80 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
टेक्सेल इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 35.35 रु से 57.70 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 63.22 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 48.12 करोड़ रु है। 5 दिन में 63.22 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7.05 फीसदी की उछाल के साथ 57.70 रु पर बंद हुआ।
संदेश भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 58.84 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 775.90 रु से 1232.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 58.84 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 932.89 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.41 फीसदी की मजबूती के साथ 58.84 रु पर बंद हुआ।
फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 241.85 रु से 371.70 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 53.69 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 24,051.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 371.70 रु पर बंद हुआ।
सदर्न पेट्रोकेमिकल्स : 41.72 फीसदी
सदर्न पेट्रोकेमिकल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 61.60 रु से 87.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.72 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,777.78 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 6.20 फीसदी की उछाल के साथ 87.30 रु पर बंद हुआ।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान