Share Market में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। निचले स्तर से बाजार में रिकवरी (Recovery) तो आई है, लेकिन अभी भी कई शेयर (Share) ऐसे हैं जो अपनी बुक वैल्यू (Book Value) के नीचे कारोबार कर रहे हैं। सबसे पहले समझ लेते हैं कि बुक वैल्यू आखिर होती क्या है, उसके बाद आपको 5 ऐसे शेयर बताएंगे जो इस समय बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड कर रहे हैं।
दरअसल, बुक वैल्यू (Book Value) किसी कंपनी की कुल संपत्ति में से उसकी कुल देनदारियां घटाने के बाद बची वैल्यू होती है। आसान भाषा में कहें तो अगर कंपनी (Company)आज अपनी सभी संपत्तियां बेचकर कर्ज (Debt) चुका दे, तो शेयरधारकों के हिस्से में जो रकम आएगी, वही उसकी बुक वैल्यू कहलाती है। तो चलिए अब उन पांच शेयरों के बारे में बात कर लेते हैं जो अभी अपने बुक वैल्यू के नीचे कामकाज कर रहे हैं।
Book Value से नीचे JSW Holdings-
इसमें पहला नाम है JSW Holdings का यह अपने बुक वैल्यू से 50% से ज्यादा की गिरावट के साथ काम-काज करता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर करंट मार्केट प्राइस की बात करें तो यह ₹13,174/Sh है, कंपनी की मार्केट कैप 14,500 Cr के आस पास है, 52 वीक हाई और लो की बात करें तो 52 वीक हाई 27,740/Sh और लो 11,250/Sh पर है।
Sammaan Capital करीब 35% नीचे-
दूसरा नाम है Sammaan Capital का। यह शेयर अपने बुक वैल्यू से करीब 35% नीचे कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर करंट मार्केट प्राइस की बात करें तो यह करीब ₹140.51 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी की मार्केट कैप लगभग ₹17,000 करोड़ के आसपास है। वहीं 52 हफ्तों का हाई ₹153.90 प्रति शेयर और लो ₹148.81 प्रति शेयर के स्तर पर दर्ज किया गया है।
Tata Chemicals के बुक वैल्यू में गिरावट-
तीसरा नाम है Tata Chemicals का, यह शेयर अपने बुक वैल्यू से लगभग 20% नीचे कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर करंट मार्केट प्राइस की बात करें तो यह करीब ₹709.80 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी की मार्केट कैप लगभग ₹18,000 करोड़ है। वहीं 52 हफ्तों का हाई ₹1,026.65 प्रति शेयर और लो ₹580.30 प्रति शेयर के स्तर पर रहा है।
Book Value से नीचे PNC Infra-
चौथा नाम है PNC infra का यह करीब-करीब 20% अपनी बुक वैल्यू से नीचे है। अगर करंट मार्केट प्राइस की बात करें तो यह करीब ₹208.08 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी की मार्केट कैप लगभग ₹5,200 करोड़ है। वहीं 52 हफ्तों का हाई ₹332 प्रति शेयर और लो ₹158 प्रति शेयर के स्तर पर रहा है।
KNR कंस्ट्रक्शन Book value से Down-
पांचवा और आखिरी नाम है KNR कंस्ट्रक्शन का यह करीब अपने बुक वैल्यू से 30% नीचे काम-काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर करंट मार्केट प्राइस की बात करें तो यह करीब ₹122.38 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी की मार्केट कैप लगभग ₹3,400 Cr करोड़ है। वहीं 52 हफ्तों का हाई ₹248 प्रति शेयर और लो ₹109 प्रति शेयर के स्तर पर रहा है।
शेयरों को खरीदने की सलाह नहीं-
तो रहें पांच शेयर जो अपने बुक वैल्यू के नीचे कामकाम करते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि, सिर्फ बुक वैल्यू के आधार पर निवेश का फैसला लेना सही नहीं होता इसलिए हम निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। कई बार कंपनी के बिजनेस में कमजोरी, सेक्टर में गिरावट या भविष्य की ग्रोथ को लेकर चिंता की वजह से भी शेयर बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड करता है। हालंकि अगर आपको इसमें से किसी भी कंपनी में निवेश करना है तो आपको अपने एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लेना चाहिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: IT, Defence या Healthcare? Share Market का Top Sector कौन सा?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?