नई दिल्ली, जून 19। बहुत से लोग अपने पास पुराने सिक्के संभाल कर रखते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं, तो आप रातोंरात लखपति बन सकते हैं। क्योंकि अगर एक काम का सिक्का आपके कलेक्शन में हुआ तो आपको मिल सकते हैं 5 लाख रु। जी हां दुर्लभ सिक्कों की कीमत समय के साथ बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में जिनके पास यह पुराने सिक्के हों, उन्हें 1 ही सिक्के के बदले लाखों रु मिल जाएंगे। यहां हम आपको 27 साल पुराने एक ऐसे ही सिक्के की जानकारी देंगे।
यहां हम आपको जिस सिक्के की जानकारी देने जा रहे हैं वो 2 रु का 1994 का सिक्का है। इस सिक्के को क्विकर पर 5 लाख रु तक में बेचा जा रहा है। किसी के भी पास ये 2 रु का सिक्का है तो उसके पास लाखों रुपये कमाने का शानदार मौका है। बैंगलोर स्थित क्विकर पर खरीदार पुराने सिक्के के बदले मोटी रकम देने को तैयार हैं।
2 रु के उस सिक्के की कीमत बहुत अधिक है, जिसके एक तरफ भारतीय झंडा बना हुआ है। ऐसे ही एक और सिक्के की कीमत, जो आजादी से पहले तैयार हुआ था और जिस पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर है, उसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है।
1918 में मिंट किया गया एक और सिक्का है, जिस पर ब्रिटिश किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर है। एक रुपये के इस सिक्के को 9 लाख रुपये तक की कीमत पर बेचा जा सकता है। वैसे बता दें कि ये दुर्लभ सिक्के आपको निश्चित रूप से अच्छी रकम दिलाएंगे, मगर यह खरीदार और विक्रेता पर भी निर्भर करता है कि वे किस रेट पर सिक्के को खरीदने-बेचने के लिए तैयार होते हैं।
यदि आपके पास ऐसे दुर्लभ सिक्के हैं और आप उनसे अच्छी कीमत हासिल करना चाहते हैं तो आपको पहले खुद को ऐसी वेबसाइट पर रजिस्टर करें, जिन पर खरीदारों और विक्रेताओं को सीधे व्यापार करने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके बाद आपको अपने सिक्के की तस्वीर लेनी होगी और इसे वेबसाइट पर बिक्री के लिए अपलोड कर दें। इच्छुक खरीदार आपसे संपर्क करेंगे और आप उनके साथ कीमत पर बातचीत कर सकते हैं।
आपको ऐसा ही कोई भी सिक्का बेचने के लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही आप इंडियामार्ट पर भी अकाउंट बना कर इन सिक्कों को बेच सकते हैं। बस उसकी फोटो इंडियामार्ट पर अपलोड करें। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक (http://dir.indiamart.com/impact/old-coins.html) पर जा सकते हैं।
More Articles
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट
- ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान
- Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks