नई दिल्ली, जून 13। अगर आप पैसा कमाना चाहते हैं, तो कल से एक हफ्ते तक निवेश के बड़े मौके मिलने जा रहे हैं। दरअसल 4 कंपनियां सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में अपने प्राथमिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ला रही हैं। इनमें से 2 कंपनियां तो 14 जून को ही अपने आईपीओ लांच कर रही हैं। ऐसे में अगर आप आईपीओ में निवेश कर पैसा कमाना चाहते हैं, तो इस हफ्ते आपके पास कई अच्छे मौके हैं। वैसे भी इस साल आईपीओ के जरिए कंपनियां काफी पैसा जुटाने की योजना पर काम कर रही हैं। जानकारों के अनुसार इस साल आईपीओ के माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपये तक की रकम जुटाई जा सकती है। इस साल एलआईसी और पेटीएम जैसे आईपीओ भी बाजार में आएंगे। सेबी के पास करीब 25 कंपनियों ने आईपीओ के लिए अपने दस्तावेज जमा करा दिए हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक 19 आईपीओ के माध्यम से 29,000 करोड़ रुपया जुटाया जा चुका है।
आइये जानते हैं कि कल से कौन कौन से आईपीओ खुल रहे हैं।
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार का आईपीओ 14 जून 2021 को खुलेगा, जो 16 जून को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 285 रुपये से 291 रुपये के बीच तय किया है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 5500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 5350 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों से 241.12 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी। इस आईपीओ में न्यूनतम लाट 51 शेयरों की है।
स्टील मैन्युफक्चरिंग कंपनी श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ कल यानी 14 जून 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ में 16 जून तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी अपने इस आईपीओ से 909 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने अपने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 303 रुपये से 306 करोड़ रुपये का तय किया है। इस आईपीओ की लॉट साइज 48 शेयर की है। कंपनी इस आईपीओ के लिए कंपनी 657 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर भी जारी कर रही है। कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसों से 657 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी सहयोगी कंपनी के कर्ज को उतारने में करेगी।
डोडला डेयरी का आईपीओ 16 जून 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ में 18 जून 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 421 रुपये 428 रुपये का तय किया है। कंपनी इस आईपीओ में 50 करोड़ रुपये की फ्रेश इश्यू भी जारी करेगी। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 35 शेयरों का तय किया है।
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का आईपीओ 16 जून 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ में 18 जून 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 815 रुपये से 825 रुपये का है। इस आईपीओ में 200 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जा रहे हैं। इस आईपीओ में 20 करोड़ रुपये के शेयर कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। कंपनी ने आईपीओ में लॉट साइज 18 शेयरों का तय किया है। इस आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी कामकाज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा 150 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में भी करेगी।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें