नई दिल्ली: आने वाला दौर इलेक्ट्रिक वाहनों का है। तो अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार भी इस दिशा में लगातार कोशिश कर रही हैं। तेल भरवाने पर लेना है Cashback तो इस कार्ड से करें पेमेंट, फायदे में रहेंगे
ऐसे में हर वाहन निर्माता कंपनी अपने सेग्मेंट्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ला रही हैं। एक साल में बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक्स ने भी एंट्री की है, जो कि अपने शानदार ड्राइविंग रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस के चलते खासी मशहूर हैं। हम अपनी खबर के जरिए आपको 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बताएंगे जिनके लुक्स और फीचर्स के साथ इनके दाम भी बहुत शानदार है।
जॉय मॉन्सटर को गुजरात की एक स्टार्टअप कंपनी जॉय ई-बाइक्स ने बनाया है। इस बाइक में कंपनी ने 72 V, 39 AH के लिथियम बैटरी पैक और 250W की क्षमता का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। कंपनी के अनुसार इस बाइक को चलाने में बहुत मामूली सा खर्च आता है और ये बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर की है। बता दें कि ये बाइक 5-5.30 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत 98,999 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
कबीरा मोबिलिटी गोवा बेस्ड एक स्टार्टअप कंपनी है जिसने अपने दो इलेक्ट्रिक बाइक्स के मॉडल्स को बाजार में उतारा है। कंपनी के अनुसार ये बाइक भारत की सबसे फास्टेस्ट ई बाइक्स हैं। कबीरा की इस बाइक में 6 kWh की क्षमता का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और 4kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है। इस बाइक को फुल चार्ज होने में 6-6.30 घंटे लगते हैं। ये बाइक सिर्फ 3.3 सेकण्ड्स में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है। इस बाइक की कीमत 1,26,990 रुपये (एक्स-शोरूम, गोवा) है।
रिवोल्ट मोटर्स ने इस बाइक को साल 2019 में बाजार में लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 3.24kWh का स्वाइपेबल बैटरी पैक और 5kW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। इस बाइक को फुल चार्ज होने में 4.5 -5 घंटे लगते है और ये 156 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। इस बाइक की कीमत 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
बेंगलुरु बेस्ट स्टार्टअप अल्ट्रावॉयलेट ने पिछले साल नवंबर महीने में अपनी पहली बाइक को लॉन्च किया था। बाइक लाइटिंग, शैडो और लेजर जैसे तीन कलर में उपलब्ध है। कंपनी ने इस बाइक में 4.2kWh की क्षमता का बैटरी पैक और 25kW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। इस बाइक की ड्राइविंग रेंज 130-150 किलोमीटर की है। बता दें कि ये बाइक महज 2.9 सेकण्ड्स में 60 किलोमीटर तक की रफ़्तार पकड़ सकती है जिसकी कीमत 3.0 लाख रुपये से 3.2 लाख रुपये (ऑनरोड) है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित