Jio Recharge Plan 2023 : आज के समय में कई सारे लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं। जिस वजह से उन लोगों को अधिक डेटा की जरूरत होती हैं इसलिए वे हमेशा की ऐसे प्लान की तलाश करते रहते है जिस प्लान में उनको किफायती कीमत में ज्यादा डेटा मिले।
अगर आप जियो के ग्राहक है और किसी ऐसे ही रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे है तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको जियो के कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे हैं। जिस प्लान में आपको रोजाना 3 जीबी डेटा और अन्य कई फायदे मिल रहे है तो फिर आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।
अगर हम पहले रिचार्ज प्लान की बात करें तो फिर जियो के पहले रिचार्ज प्लान की कीमत 219 रूपये है। इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में डेटा की बात करें तो फिर इसमें ग्राहकों को रोजाना 3 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है।
इसके साथ ही जियो के इस 219 रु वाले रिचार्ज प्लान में मुफ्त अनलिमिटेड की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ ही रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस की भी सुविधा मिलती है।
इस प्लान में 2 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलता है यानी इसमें ग्राहकों को टोटल 44 जीबी डेटा मिलता है। जब डेली हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर इसके बाद डेटा स्पीड को घटाकर 64केबीपीएस कर दी जाती है। इतना ही नहीं इसमें ग्राहकों को जियो ऐप्स जैसे जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो के अगले रिचार्ज प्लान की कीमत 399 रु हैं। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3 जीबी डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।
इसके साथ ही जियो के इस 399 रु वाले प्लान में रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है साथ ही इस प्लान में 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है यानी इस प्लान में आपको टोटल 90 जीबी डेटा मिलता है। जब डेली हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर आपकी डेटा की स्पीड घटाकर 64केबीपीएस कर दी जाती है। इस जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
अगर हम अगले रिचार्ज प्लान की बात करें तो फिर यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की कीमत 999 रु है। इस प्लान में भी ग्राहकों ऊपर बताए गए दोनों प्लान की तरह ही 3 जीबी रोजाना डेटा की सुविधा मिलती है।
इसमें रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में 40 जीबी अतिरिक्त डेटा मिल रहा है यानी इस प्लान में टोटल 292 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान