Wedding Season 2023: बढ़ती महंगाई के बावजूद बाजारों की रौनक कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस दीपावली के त्योहार बाजारों में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। दीपावली के बाद अब बारी है शादियों की। जी हां, 23 नवंबर यानि देव उठानी एकादशी के दिन से शादी विवाह और दूसरे मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस दौरान 23 दिन के अंदर पूरे देश में 38 लाख शादियां होंगी। इन शादियों की खरीदारी से पूरे बाजार में जबरदस्त रौनक रहने वाली है। एक्सरर्ट्स के डेटा के मुताबिक इस वेडिंग सीजन में कई लाख करोड़ का कारोबार हो सकता है।
23 नवंबर से शुरू होने वाले वेडिंग सीजन के दौरान कंज्यूमर की डिमांड को पूरा करने के लिए कारोबारी एकदम तैयार हैं। आपको बताते चलें कि कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने जबरदस्त कारोार और कमाई होने की उम्मीद जताई है। इस सीजन में कुल 38 लाख शादियां होनी है, जिनमें सामान के साथ सर्विस को मिलाकर पूरे देश में लगभग 4.74 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सीएआईटी के अनुसार इस सीजन में उपभोक्ताओं द्वारा की गई खरीदारी और सर्विस पिछले साल के वेडिंग सीजन में हुए खर्च के मुकाबले ज्यादा है। राज्यों के 30 शहरों के व्यापार निकाय और वसतुओं और सेवाओं के हितधारकों से मिले आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल पिछले साल की तुलना में 1 लाख करोड़ रुपए का अधिक व्यापार होगा।
आपको बता दे कि इस बार का वेडिंग सीजन 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक का है। सीएआईटी के सचिव ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि 23 दिन के इस वेडिंग सीजन में 38 लाख शादियां होंगी जिनका कुल खर्च लगभग 4.7 लाख करोड़ रुपए के आसपास आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल लगभग 32 लाख शादियां हुई थी, जिनका कुल खर्च 3.75 लाख करोड़ रुपए था। विशेषज्ञ के मुताबिक इस साल करीब 1 लख करोड़ रुपए का अधिक व्यापार हो रहा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और खुदरा व्यापार के लिए एक अच्छा संकेत है।
आपको बताते चलें कि देश की राजधानी दिल्ली में ही अकेले 4 लाख शादियां होने वाली हैं। आपको बताते चलें की नवंबर महीने में विवाह की तारीखें 23,24,27,28 और 29 हैं। वही दिसंबर के महीने में 3,4,7,8,9 और 15 तारीख को ज्यादातर शादियां होंगी। गौरतलब है कि अकेले राजधानी दिल्ली में इस वेडिंग सीजन में होने वाले व्यापार का अनुमान 1.25 लाख करोड़ रुपए के करीब का लगाया गया है।
आपको बताते चले कि इस साल दीपावली पर करीब 3.75 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का रिकॉर्ड कारोबार हुआ था, जो इस वेडिंग सीजन में टूटता हुआ दिख रहा है। शादी ववाह के दौरान सोने की जबरदस्त खरीद भी की जाएगी, इससे मार्केट में सोने की डिमांड और उसकी कीमत दोनों में बढ़ोतरी आ सकती है। सोने के अलावा कपड़े का व्यापार भी शादी विवाह के दौरान खूब चमकता है। इसके अलावा सर्विस सेक्टर, कैटरर्स, वेडिंग कॉनट्रैक्टर्स, फूल वाले सभी को जबरदस्त कारोबार मिलता है। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक विवाहों के सीजन में होने वाला यह व्यापार भारतीय अर्व्यवस्था और बाजार को जबर्दस्त फायदा पहुंचाएगा।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत