Petrol Price on 30th July: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. ऐसे में सबकी निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर हैं, जोकि रोजाना फ्यूल के ताजा भाव जारी करती हैं. तो क्या क्रूड के भाव में गिरावट से फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव हुआ है? बता दें कि मंगलवार को इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल प्राइसेज में आज गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. इससे पहले भी लगातार तीसरे हफ्ते टूट चुका है. ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के पास है. WTI क्रूड ऑयल भी गिरकर 76 डॉलर के लेवल पर आ गया है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह चीन में कमजोर डिमांड है, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड खरीदार है.
बड़े शहरों में पेट्रोल के भाव
शहर भाव(₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
बड़े शहरों में डीजल के भाव
शहर भाव(₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
अन्य बड़े शहरों में फ्यूल के ताजा रेट्स
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स रोजाना सुबह जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. उदाहरण के तौर पर इंडियन ऑयल यानी IOCL के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
इस साल कब घटे थे फ्यूल रेट्स?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!