नयी दिल्ली। क्या हो अगर आपके या आपके परिवार के खाते में अचानक से करोड़ों रुपये आ जायें? आपको हैरानी और परेशानी एक साथ हो सकती है। मगर अगर आपको पता न चले और अचानक किसी दिन बैंक कर्मचारी आपके घर आ धमकें और तलाशी लेते हुए कहें कि आपके परिवार के किसी सदस्य के खाते में करोड़ों रुपये आ गये हैं, इसलिए आपकी जांच की जायेगी। आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बिना वजह कई तरह के सवाल-जवाब से गुजरना पड़ सकता है। आपको पैसों के आने की खुशी तो हो सकती है, मगर जांच होने पर उतनी ही परेशानी भी हो सकती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक से। जहां एक आदमी की पत्नी के खाते में अचानक 30 करोड़ रुपये होने का पता चला। हैरानी यह है कि ये आदमी फूल बेच कर अपना गुजारा करता है। आइये जानते हैं आगे क्या हुआ इस मामले में।
मनीकंट्रोल पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये कहानी है कर्नाटक के चन्नपटना शहर के एक फूल विक्रेता की, जो परिवार में एक मेडिकल एमर्जेंसी के लिए खर्चों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। बीते दिसंबर की 2 तारीख को अचानक बैंक अधिकारी उनके घर आ गये और उनसे पूछने लगे कि उनकी पत्नी के खाते में 30 करोड़ रुपये कैसे आ गये। उनके घर की तलाशी ली जाने लगी। फिर बैंक अधिकारियों ने उन्हें अपनी पत्नी के साथ आधार कार्ड ले जाने के लिए बैंक में आने को कहा। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए उन पर दबाव डालने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। फूल विक्रेता ने एक ऑनलाइन पोर्टल से एक साड़ी खरीदी थी, जिसके बाद उन्हें एक कॉल आया, जिसमें बैंक डिटेल मांगी गयी और बताया गया कि उन्होंने एक कार जीती है।
फूल विक्रेता के मुताबिक तब से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पत्नी के खाते में पैसा कैसे आया। वे कहते हैं कि हमारे पास केवल 60 रुपये थे लेकिन अचानक इतना अधिक पैसा आ गया, जिसे हम समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आयकर विभाग में शिकायत दर्ज कराई, मगर शुरू में विभाग ने जांच के लिए कोई उत्सुकता नहीं दिखाई। उनकी शिकायत के आधार पर रामनगर जिले की चन्नपटना शहर पुलिस ने 9 जनवरी को आईपीसी की धारा के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
पुलिस का कहना है कि कई ऐसे वित्तीय लेन-देन हुए हैं, जिनके बारे में हो सकता है कि उस फूल विक्रेता को जानकारी न हो। पुलिस ने जो भी इसके पीछे है उसे गिरफ्तार करने की बात कही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें - रातोंरात अरबपति बनी महिला, मगर लौटा दिया सारा पैसा जानिये पूरा मामला
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान