नई दिल्ली, अप्रैल 25। इस समय टेलीकॉम कंपनियों के ज्यादातर प्लान 28 दिन, 84 दिन और एक साल वाले हैं। इनमें सबसे सस्ते प्लान 28 दिन वाले ही होते हैं। मगर जियो का 28 दिन वाला प्लान एयरटेल और वीआई की तुलना में सबसे ज्यादा सस्ता है। एयरटेल और वीआई के 28 दिन वाले प्लान जियो से महंगे हैं और एक ही कीमत पर उपलब्ध हैं। अगर आप जियो ग्राहक हैं तो हम आपको बताएंगे 28 दिन वाले प्लान की कीमत और उसमें मिलने वाले बेनेफिट। साथ ही हम यहां एयरटेल और वीआई के 28 दिन वाले प्लानों की कीमत भी जानेंगे।
जियो का सबसे सस्ता 28 दिन वाला प्लान 129 रु का है। इस प्लान में आपको 28 दिन के लिए कुल 2 जीबी डेटा मिलेगा। अगर आपकी 2 जीबी डेटा लिमिट पूरी हो जाए तो भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। ये प्लान कुल 300 फ्री एसएमएस के साथ आता है। कॉलिंग बेनेफिट की बात करें तो ये प्लान अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है। आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल का 28 दिन वाला प्लान जियो से 20 रु महंगा है। यानी एयरटेल के ग्राहकों को 149 रु में 28 दिन वाला प्लान मिलेगा। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और कुल 2 जीबी डेटा के साथ आता है। डेटा लिमिट पूरी होने पर आप 50 पैसे प्रति एमबी पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। एयरटेल भी अपने प्लान में 300 फ्री एसएमएस देती है। मगर इस प्लान में कई बेनेफिट प्लान काफी फायदे वाले हैं। जैसे कि आपको अमेजन प्राइम वीडियो के 30 दिनों का फ्री ट्रायल, फ्री में विंक म्यूजिक का एक्सेस, फ्री हेलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम का एक्सेस मिलेगा।
वीआई का 28 दिन वाला प्लान भी 149 रु का है। वीआई का ये प्लान 3 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। वहीं आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और कुल 300 एसएमएस मिलेंगे। अगर आप वीआई ऐप या वेब से रिचार्ज करें तो आपको 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिल सकता है। यानी कुल 4 जीबी डेटा बेनेफिट इस प्लान में लिया जा सकता है। ये प्लान वीआई मूवीज एंड टीवी बेसिक एक्सेस के साथ आता है।
जियो का 199 रु वाला प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी का है। इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। डेली 1.5 जीबी लिमिट पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। ये प्लान भी जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है।
28 दिन वाले प्लान में जियो का एक रिचार्ज प्लान 401 रु का है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 3 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और डिज्नी + हॉटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!