नयी दिल्ली। क्या आप मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर पर कोई गेम खेलते हैं? अगर खेलते हैं तो क्या आपको कुछ कमाई होती है? वैसे तो भारत में भी ऐसे गेम हैं, जो कमाई करवाते हैं। मगर ये कमाई बहुत ज्यादा नहीं होती। पर साउथ कोरिया में एक 24 वर्षीय युवक घर बैठे गेम खेल कर हर महीने कुछ हजार नहीं बल्कि 36 लाख रु तक कमाता है। यानी साल की कमाई देखें तो करीब 4.32 करोड़ रु। इतनी कमाई किसी बैंक या कंपनी का एमडी भी नहीं कर सकता। इतनी कमाई तो आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेलने वाले सभी खिलाड़ी भी नहीं कमा पाते। मगर ये युवक कम्प्यूटर पर गेम खेल कर ही इतनी कमाई कर रहा है।
जिस शख्स की बात हम कर रहे हैं वो हैं साउथ कोरिया के किम मिन-क्यो। किम साउथ कोरिया की राजधानी सोल में अपनी मां के अपार्टमेंट की छत पर बनाए एक स्टोर रूम में बैठ कर वीडियो गेम खेलते हैं। वे दिन में 15-15 घंटे तक वीडियो गेम खेलते हैं, जिससे उनकी मासिक इनकम 50000 डॉलर तक होती है। भारतीय मुद्रा में यह 36 लाख रु बैठेगी।
असल में किम के ढेरों फैंस उनके गेम को लाइव देखते हैं, जिससे उन्हें कमाई होती है। वे अपने फेन्स को इंटरटेन करने के लिए मजेदार कमेंटरी का इस्तेमाल करते हैं। साउथ कोरिया में ऐसे लाइव स्ट्रीमर को ब्रॉडकास्ट जॉकी या बीजे के नाम से भी जाना जाता है। किम साउथ कोरिया में कमाई करने वाले टॉप 1% लोगों में शामिल हैं, लेकिन उनका लाइफस्टाइल आकर्षक नहीं है।
किम खाते हैं, सोते है और उसी कंवर्टेड स्टोररूम में काम करते हैं। किम के अनुसार उन्हें कारों से लगाव नहीं है। न ही वे बहुत सारे पैसे खर्च करते हैं। उनकी मां ही उनके पैसों का मैनेजमेंट करती है। उनके पास पैसे भी कम ही रहते हैं। साउथ कोरिया में बीजे चैट, गेमिंग, डांस, म्यूजिक, खाने, और यहां तक कि सोते हुए एक इंटरैक्टिव मिश्मैश के साथ घंटों तक मनोरंजन करते हैं।
400,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स होने के चलते वह अन्य स्रोतों से भी कमाई करते हैं। इनमें यूट्यूब पर एड, स्पॉन्सरशिप, फेन डोनेशन या यहां तक कि अपने लाइवस्ट्रीम के बीच में लोकल एनर्जी ड्रिंक्स पीकर भी पैसा कमाना शामिल है। वे अपनी वीडियोज को अफ्रीकाटीवी और यूट्यूब पर अपलोड करके कमाते हैं। कुछ लोग एक महीने में 1 लाख डॉलर तक कमा सकते हैं।
लाइवस्ट्रीमर्स के लिए कोरोनावायरस बिजनेस के लिए अच्छा रहा है। पिछले साल दक्षिण कोरिया में लोगों से घर पर रहने की अपील की गयी थी। इससे यूट्यूब के दुनिया भर में दर्शकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई, जिसमें दक्षिण कोरिया भी शामिल है। इससे ऐसे लाइवस्ट्रीमर्स ने जम कर पैसा कमाया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान