नयी दिल्ली। 2020 खत्म होकर 2021 शुरू हो चुका है। इस साल शेयर बाजार ने नये रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर शुरुआत की है। 2020 शेयर बाजार के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। हालांकि साल का अंत हाई-नोट पर हुआ। 2020 में कई शेयरों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया, मगर अधिकतर बड़े शेयर अच्छा रिटर्न देने मे कामयाब रहे। रिलायंस सहित कई दिग्गज शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1 जनवरी 2020 को 1496 रु पर था, जबकि 31 दिसंबर को 1985 रु पर बंद हुआ। शेयर ने पिछले साल करीब 32.7 फीसदी का रिटर्न दिया। इस समय रिलायंस का शेयर 1987 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 12,59,741.96 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 2,368.80 रु तक ऊपर गया है।

टीसीएस

टीसीएस का शेयर 1 जनवरी 2020 को 2170 रु पर था, जबकि 31 दिसंबर को 2870 रु पर बंद हुआ। शेयर ने पिछले साल करीब 32.2 फीसदी का रिटर्न दिया। इस समय टीसीएस का शेयर 2928 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 10,98,773.29 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 2,951.90 रु तक ऊपर गया है।

इंफोसिस

इंफोसिस का शेयर 1 जनवरी 2020 को 737 रु पर था, जबकि 31 दिसंबर को 1256 रु पर बंद हुआ। इंफोसिस के शेयर ने पिछले साल करीब 70.4 फीसदी का रिटर्न दिया। इस समय इंफोसिस का शेयर 1260.4 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 5,36,878.45 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,265.30 रु तक ऊपर गया है।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक का शेयर 1 जनवरी 2020 को 1279 रु पर था, जबकि 31 दिसंबर को 1437 रु पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक के शेयर ने पिछले साल करीब 12.3 फीसदी का रिटर्न दिया। इस समय बैंक का शेयर 1425 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 7,84,758.50 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,464.00 रु तक ऊपर गया है।

एचडीएफसी

एचडीएफसी का शेयर 1 जनवरी 2020 को 2434 रु पर था, जबकि 31 दिसंबर को 2558 रु पर बंद हुआ। एचडीएफसी के शेयर ने पिछले साल करीब 5.10 फीसदी का रिटर्न दिया। इस समय कंपनी का शेयर 2569.65 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 4,62,586.41 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 2,593.00 रु तक ऊपर गया है।

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी का शेयर 1 जनवरी 2020 को 7312 रु पर था, जबकि 31 दिसंबर को 7650 रु पर बंद हुआ। मारुति सुजुकी के शेयर ने पिछले साल करीब 4.6 फीसदी का रिटर्न दिया। इस समय कंपनी का शेयर 7691.60 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 2,32,347.90 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 8,006.95 रु तक ऊपर गया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 1 जनवरी 2020 को 536.6 रु पर था, जबकि 31 दिसंबर को 720.6 रु पर बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने पिछले साल करीब 34.3 फीसदी का रिटर्न दिया। इस समय कंपनी का शेयर 733 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 91,113.58 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 764.10 रु तक ऊपर गया है।