नई दिल्ली। संवत 2076 की शुरुआत शेयर बाजार के लिए शुभ रही। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त दर्ज की। आज सेंसेक्स 192.14 अंक यानि 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 39,250.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 44.10 अंक यानि 0.38 फीसदी बढ़कर 11,628 के स्तर पर बंद हुआ।
सभी इंडेक्स बढ़कर हुए बंद
आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 29,483.55 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.37 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.42 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.53 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.06 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.41 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.33 फीसदी की बढ़त आई है।
जानिए पिछली दीवाली से अभी तक कितना बढ़ा बाजार
पिछली दीवाली में बजाज ग्रुप का मार्केट कैप 337964 करोड़ रुपये रहा था, जो अब तक 47.92 फीसदी बढ़त के साथ 499920 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं पिछली दीवाली में रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप 704178 करोड़ रुपये रहा था, जो अब तक 29.37 फीसदी बढ़त के साथ 910984 करोड़ रुपये हो गया है। एचडीएफसी ग्रुप का मार्केट कैप 960860 करोड़ रुपये रहा था, जो अब तक 28.49 फीसदी बढ़त के साथ 1234561 करोड़ रुपये हो गया है। इसी प्रकार पिछली दीवाली में अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप 139288 करोड़ रुपये रहा था, जो अब तक 22.38 फीसदी बढ़त के साथ 170463 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 1054010 करोड़ रुपये रहा था, जो अब तक 6.00 फीसदी बढ़त के साथ 1117200 करोड़ रुपये हो गया है।
जानें पिछली दीवाली से इस दीवाली तक इंडेक्स का रिटर्न
पिछली दीपावली से इस दीपावली तक निफ्टी ने 9.60 फीसदी, सेंसेक्स ने 10.9 फीसदी, बैंक निफ्टी ने 14.8 फीसदी और एनएसई मिडकैप 100 ने निगेटिव -6.51 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें : आधार : आसान हुए ये करेक्शन, जानें तरीका
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी