नई द‍िल्‍ली: मोदी सरकार टैक्स पेयर्स को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। कॉरपोरेट इंडिया से टैक्स का बोझ कम करने के बाद अब मिडिल क्लास की बारी है। देश की आर्थिक रफ्तार को और तेजी देने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। इनकम टैक्स की दरों में कटौती को लेकर हो सकता है। जानकारी के मुताब‍िक सरकार ने इनकम टैक्स को कम करने का मन बना लिया है। मोदी सरकार नौकरीपेशा को अगले बजट में बड़ा तोहफा दे सकती है। बजट 2020 में इनकम टैक्स स्लैब में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, मौजूदा दरों में भी बड़ी कटौती हो सकती है।

Advertisement

बता दें कि हाल ही में टैक्स टास्क फोर्स ने भी अपनी सिफारिशें में इनकम टैक्स दरों में बदलाव करने को कहा था। सिफारिशों का मकसद छोटे और मझोले टैक्सपेयर्स को राहत पहुंचाना है। टैक्स में राहत मिलने से लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा और खर्च करने की क्षमता में भी इजाफा होगा। जिससे कि डिमांड और कंजम्पशन दोनों ही बढ़ेगी।

Advertisement

जानें क्‍या है टैक्स टास्क फोर्स की सिफारिशें

  • टास्क फोर्स की सिफारिशें के मुताबिक, इनकम टैक्स का नया स्लैब बनाया जा सकता है।
  • 5 लाख तक की सालाना कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगाया जाए।
  • फिलहाल 2.50 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री है और 2.50 लाख से 5 लाख रुपए की इनकम पर टैक्स देना होता है।
  • इसके अलावा सालाना 5-10 लाख की आय पर टैक्स की दर 10 फीसदी होनी चाहिए।
  • फिलहाल इस स्लैब पर 20 फीसदी टैक्स लगता है। वहीं, 10 से 20 लाख रुपए तक की आय पर 20 फीसदी टैक्स लगाया जाना चाहिए, जो अभी 30 फीसदी है।
  • टास्क फोर्स की सिफारिश में एक महत्वपूर्ण बात कही गई है कि 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की सालाना आमदनी होती है तो 35 फीसदी का टैक्स लें।