नई द‍िल्‍ली: अक्‍टूबर का महीना खत्‍म होने में अब केवल 6 दिन की शेष बचे हैं लेकिन इससे पहले शनिवार से यानी 26 अक्‍टूबर से लगातार 4 दिन देश के अलग-अलग हिस्‍सों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि अगले कुछ घंटों में आप बैंकिंग से जुड़े काम निपटा लें। बता दें कि इस हफ्ते शनिवार को देश भर में बैंकों की छुट्टी होगी। यह महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद रविवार को बैंकों की छुट्टी का दिन होता है। वहीं, इस दिन देशभर में दिवाली भी मनाई जाएगी। ऐसे में आपको अपने बैंकों से जुड़े कामों छुट्टियों के हिसाब से ही मैनेज करना होगा। आइए जानते हैं कब और कहां बैंक रहेंगे बंद।

Advertisement

इन शहरों में 28 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद

बैंक में 28 अक्टूबर यानी सोमवार को गोवर्धन पूजा की वजह से छुट्टी रहेगी। वहीं दिवाली के बाद सोमवार को अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

इन शहरों में 29 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद

बैंक 29 अक्टूबर को भैय्या दूज के चलते बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बेंगलुरु, गंगटोक, कानपुर और लखनऊ में बैंकों में काम नहीं होंगे। जानकारी दें कि आरबीआई की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट दी गई है। आप चाहें तो नीचे द‍िए गए इस ल‍िंक पर क्‍लिक करके पूरी जानकारी ले सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx

Advertisement

कैश का भी कर लें भरपूर इंतजाम

लगातार 4 दिनों के लिए बैंक बंद हो रहे हैं, ऐसे में कैश की किल्लत हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अभी त्‍योहार का भी समय है, ऐसे में कैश की जरूरत पड़ सकती है। इस ल‍िए कैश का भी इंतजाम कर लें क्‍योंकि आने वाले दिनों एटीएम मशीनों में कैश की भी किल्‍लत हो सकती है। हालांकि बैंक प्रबंधकों ने त्योहार के दौरान एटीएम फुल होने और कैश की दिक्कत न होने का दावा किया है, लेकिन इससे पहले भी त्योहार पर एटीएम धोखा दे चुके हैं। ऐसे में रुपयों का इंतजाम पहले ही करना सही होगा।

Advertisement

इन शहरों में बैंक नहीं होंगे बंद

दिवाली के बाद सोमवार और मंगलवार को यहां छुट्टी नहीं रहेगी। इन शहरों में नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, थिरुअनंतपुरम, आइजॉल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता शामिल हैं।

हाल में हड़ताल की वजह से प्रभावित हुआ था बैंक का काम

जैसा कि हाल में इससे पहले 22 अक्‍टूबर को बैंक यूनियनों के हड़ताल की वजह से बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ था। दरअसल, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने 10 बैंकों के विलय के खिलाफ हड़ताल बुलाई थी। इस विलय के बाद 4 नए बैंक अस्तित्‍व में आ जाएंगे। वहीं आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का अस्तित्‍व नहीं रहेगा।