कारोबारी समूह आईटीसी (ITC) ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट पेश की है। इसकी कीमत 4.3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। आपको बता दें कि आईटीसी ने इस चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है। जी हां आईटीसी के लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल एक्सिक्विज़िट चॉकलेट ने अपनी सीमित श्रृंखला की चॉकलेट ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्‍स्ट्राऑर्डिनेयर को पेश किया है। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुकी है। इसे दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताया गया है।

Advertisement

इस बारे में आईटीसी ने एक बयान में कहा कि फ्रांस के मिशलिन स्‍टार शेफ फिलिप कॉन्‍टीकिनी और फैबेल बॉडी के मास्टर चॉकटेटियर फैबेल्‍स ट्रिनिटी द्वारा संचित रूप से बनाई गई ट्रफल्‍स एक्‍स्ट्राऑर्डिनेयर बॉक्स की कीमत लगभग 4.3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।

Advertisement

इस बारे में आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कानफेक्शनरी, कॉफी और नई श्रेणी) खाद्य विभाग अनुज रुस्तगी ने कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित कर काफी खुश हैं। हमने सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं। यह सीमित संस्करण हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में उपलब्ध होगा। ये 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगे। इस बॉक्स की कीमत सभी करों सहित एक लाख रुपये होगी।

Advertisement

यानी एक कैंडी की कीमत लगभग 6667 रुपए होगी। हर सिक्के का वजन 15 ग्राम होगा। ये हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में मिलेंगी। आपको बता दें कि आईटीसी एक विविध ब्रांड है जिसके तहत कई तरह के प्रोडक्‍ट मिलते हैं।