नई द‍िल्‍ली: आईटी कंपनी विप्रो के कर्मचारियों को एक नई सौगात मिल सकती है। जी हां दरअसल, विप्रो आने वाली तिमाही में अपने 5,000 कर्मचारियों को प्रोमोट करने का प्लान बना रही है। बता दें कि कंपनी अपने कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है। सितंबर माह में खत्म हुई तिमाही में विप्रो में कर्मचारियों के बने रहने की दर 17 फीसदी थी जो कि पिछली ​तिमाही से करीब 0.60 फीसदी कम है।

Advertisement

5 हजार कर्मचारियों को किया जाएगा प्रोमोट

बता दें कि विप्रो के एचआर हेड सौरभ गोविल के मुताब‍िक दूसरी कंपनियों के मुकाबले कर्मचारियों को बनाए रखने की दर के मामले में विप्रो ने बेहतर किया है। कंपनी ने कर्मचारियों को हाइक दे दिया है और आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रोमोशन की तैयारी की जा रही है। करीब 5 साल से 8 साल के अनुभव वाले 5 हजार कर्मचारियों को प्रोमोट किया जाएगा।

Advertisement

कैंपस प्लेसमेंट के जरि‍ए हायर फ्रेशर्स को मिला बोनस

वहीं दूसरी ओर जून में खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी ने अपने फ्रेशर्स को 1 लाख रुपये का रिटेंशन बोनस दिया था। इन्हें कैंपस प्लेसमेंट के जरिए हायर किया गया था और कंपनी में एक साल पूरा कर चुके थे। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आए उन कर्मचारियों को भी बोनस दिया गया , जिन्होंने कंपनी में 3 साल से अधिक समय से हैं। इस तरह का फैसला कंपनी की तरफ से इसलिए उठाया गया है क्योंकि पिछली तिमाही मे आईटी क्षेत्र से जूनियर कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर कंपनी छोड़ा है। हालांकि, इन कर्मचारियों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले नहीं थे, क्योंकि उन्हे पहले से ही बेहतर बोनस, इंसेटिव और सैलरी मिल चुका था।

Advertisement

तिमाहियों में रेवेन्यू की बढ़ोतरी की उम्‍मीद

वहीं कंपनी ने इस प्रोमोशन में एल1 कर्मचारियों को एल2 और एल2 कर्मचारियों को एल3 स्तर पर प्रोमोट किया गया है। बता दें कि आईटी कंपनियों में कर्मचारियों को अलग-अलग स्तर पर बांटा जाता है, जिसमें एल1 में आने वाले कर्मचारी सबसे जूनियर स्तर के हैं। वहीं कंपनी के हेड एचआर ने कहा है कि हम तैयार रहना चाहते हैं। यही कारण है कि हम अपने कर्मचारियों को तैयार कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग और रि-स्किलिंग के माध्यम से तैयार कर रहे हैं। हमारे इन कदमों का असर अगले दो से तीन तिमाहियों में रेवेन्यू में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा। आईटी कंपनियां सब कॉन्ट्रैक्टर पर अपनी निभर्रता को कम कर रही हैं। ये कंपनियां अपने प्रमुख लोकेशन पर कर्मचारियों को संख्या में इजाफा कर रही है। वहीं कंपनी ने कहा कि अमरीका में 68 फीसदी कर्मचारी लोकल हैं।